Chunav Result 2024

Table of Contents

Election Results 2024 In Hindi: इस बार के चुनाव में जहाँ बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया तो वही, कांग्रेस ने आम आदमी और किसानों को मुद्दा बनाया, साथ ही विरोधियों ने बीजेपी को हराने के इंडिया गठबंधन का भी गठन किया | तो क्या इतने जतन के पश्चात् विरोधियों का सत्ता में आने का सपना पूरा होगा या फिर 4 जून (Election Results 2024) को अबकी बार 400 पार कर बीजेपी इतिहास रच देगी | आईये बताते है आपको चुनाव का सम्पूर्ण हाल इस आर्टिकल द्वारा |

Lok Sabha Election Results 2024

2024 लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) का प्रारंभ बीजेपी ने ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे से किया था | जिसके बाद मानो पूरे देश में अबकी बार 400 पार की की लहर दौड़ने लगी | इस लहर में अपने आप को डूबने से बचाने के लिए कांग्रेस व अन्य विरोधियों द्वारा इंडिया गठबंधन (India alliance) नामक गठबंधन बनाया गया, जिसमें राहुल गाँधी का हाथ थामने वाले पहले नेता बने उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता अखिलेश यादव |

Election Results 2024

इसके उपरान्त एक एक करके और नेताओं ने भी राहुल गाँधी का हाथ थामना शुरू कर दिया | जिसके बाद विरोधियों को इस लोकसभा चुनाव (election 2024) में जीतने में मजबूती मिल सकती हैं | वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर और रामलला को अपनी जन्मभूमि में वापस लाकर अपनी जितने की संभावना बढ़ा ली हैं | अब देखना यह है कि चुनाव परिणाम (Election Results 2024) के दिन सत्ता किसे मिलती है |

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting

25 मई को देश में लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 के मतदान भी सम्पूर्ण हो चुके हैं | लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे समाप्त हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 8 राज्यों की 58 सीटों पर 61.74% वोटिंग हुई है।

PM Election 2024

चुनाव (PM Election 2024) के इस चरण में सबसे ज्यादा योगदान पश्चिम बंगाल में 80.06% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 54.46% रहा। अब इसके पश्चात् सिर्फ 1 जून को आखिरी 7वें चरण पर 56 सीटों पर वोटिंग बची है। जिसके बाद 4 जून (Election Results 2024) को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम नतीजे सामने आएँगे |

India general election 2024 Phase 6 Statewise Voting

India general election 2024 Phase 6

UP Lok Sabha Election Phase 6

उत्तर प्रदेश में छठे चरण (UP Lok Sabha Chunav 2024 Sixth Phase Voting) में 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई, जिसमे अंबेडकर नगर, फूलनगर, आजमगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर, डुमरियागंज, बस्ती, भदोही, लालगंज, मछलीशहर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर सीटें शामिल थी | इन सीटों पर उत्तर प्रदेश में 54.03% मतदान किया गया |

Haryana Lok Sabha Election 2024 Phase 6

हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 76 हजार 768 है, जिसमें एक करोड़ छह लाख 52 हजार 345 पुरुष, 94 लाख 23 हजार 956 महिला और 467 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। हरियाणा (Haryana Lok Sabha Chunav 2024) में जिन सीटों पर चुनाव हुआ उनमें अंबाला, सिरसा, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, भिवानी महेंद्रगढ़, सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, करनाल सीटें शामिल है | हरियाणा में कुल वोटिंग प्रतिशत 62.14 रहा |

Haryana Lok Sabha Election 2024 Phase 6

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 6

छठे चरण में बिहार (Bihar Lok Sabha Chunav 2024) की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग की गई | इन सीटों में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज लोकसभा सीटें शामिल हैं | इन लोकसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ करोड़ मतदाताओं ने 86 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में दर्ज कर किया | बिहार की आठ लोकसभा सीटों (Bihar Lok Sabha Chunav 6th Phase Voting Poll Percentage) पर कुल 55.24% मतदान हुआ |

West Bengal Elections 2024 Phase 6

शनिवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal Lok Sabha Election 2024 Phase 6) की आठ लोकसभा सीटों पर छठे चरण का चुनाव हुआ। बांकुरा, पुरुलिया, बिष्णुपुर, मेदिनीपुर, तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम सीटें इस चरण में शामिल थी। पश्चिम बंगाल में छठे चरण में सबसे अधिक 80.06 प्रतिशत मतदान हुआ |

West Bengal Elections 2024 Phase 6

Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase 6

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण का मतदान खत्म हो गया है | यहाँ बीजेपी का मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से था | दिल्ली (Delhi Election Voting) में शाम छह बजे तक चाँदनी चौक में 53.27 फीसदी, ईस्ट दिल्ली में 54.34 फीसदी, नई दिल्ली में 51.05 फीसदी, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 58.30 फीसदी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली मी 53.81 फीसदी, साउथ दिल्ली में 52.83 फीसदी और वेस्ट दिल्ली में 54.89 फीसदी वोटिंग हुई | दिल्ली (Delhi Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting) में मतदान का कुल प्रतिशत 58.03 रहा |

Odisha Lok Sabha Election 2024 Phase 6

ओडिशा में संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर और कटक समेत 6 सीटों पर वोटिंग हुई | ओडिशा में मतदान का कुल प्रतिशत 70.99% आया |

Odisha Lok Sabha Election 2024 Phase 6

Jharkhand Elections 2024 Phase 6

छठे चरण में 2024 के लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग हुई, जिसमें राँची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह सीटें शामिल थी | इन चारों सीटों पर 3361 शहरी और 5602 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गये। इनमें कुल 8963 बूथों पर मतदान हुए। झारखंड लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 में चार सीटों पर 63.76% वोटिंग हुई |

Jammu And Kashmir Elections 2024 Phase 6

शनिवार (25 मई) को छठवें चरण में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Lok Sabha Election 2024) की अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान हुआ | अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सीएम और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ सहित 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे, जबकि बीजेपी ने अनंतनाग-राजौरी सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा | जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Phase 6 Voting) में इस चरण में कुल 54.46% वोटिंग दर्ज की गई |

Jammu Kashmir Phase 6 Voting

Lok Sabha Election 2024 Phase 5

20 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवे चरण (India Election 2024 Phase 5 Voting) का मतदान भी समाप्त हो चुका है | सामने आ रहे डेटा के अनुसार इस चरण में कुल 62.91% वोटिंग हुई है | चुनाव के पाँचवे चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ | जिसमें महाराष्ट्र (Maharashtra Lok Sabha Election 2024) की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 3, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होना था |

India Election 2024 Phase 5 Voting

इस चरण में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 76.05% और सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में 54.33% रहा | इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट पर मतदान होना था, रायबरेली और अमेठी | रायबरेली (Raebareli Lok Sabha constituency) से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में उतरे हैं | 

पाँचवे चरण (Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting) में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर के मतदाताओं सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने वाले थे जिनकी सुरक्षा के लिए 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए थे |

Election 2024 Phase 5 Statewise Voting

Uttar pradesh Elections 2024 Phase 5

इस फेज की 49 सीटों पर राज्यवार वोटर टर्नआउट कैसा रहा, यह नीचे प्रदर्शित किया गया है | सभी आँकड़े चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप से लिए गए हैं, जहाँ इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है | आयोग के मुताबिक, सारे आँकड़े फिलहाल प्रोविजनल हैं |

Uttar pradesh Elections 2024 Phase 5

उत्तर प्रदेश (Lok Sabha election Phase 5 turnout in Uttar Pradesh) में इस चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झाँसी, हमीरपुर, बाँदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान हुआ | उत्तर प्रदेश में मतदान का प्रतिशत 57.79% रहा |

2024 Indian general election in Jammu and Kashmir

Jammu And Kashmir Elections 2024 Phase 5

जम्मू-कश्मीर (2024 Indian general election in Jammu and Kashmir) में आर्टिकल 370 रद्द होने और पोलिंग बूथों पर सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त होने के कारण वोटर टर्नआउट पर काफी प्रभाव पड़ा | बारामूला लोकसभा सीट पर रिकॉर्ड 58.17% मतदान हुआ | इससे पहले इस सीट पर 50% से ज्यादा वोटिंग 40 साल पहले (61.09%),1984 में दर्ज की गई थी |

2019 में इस सीट पर 34.6% वोटिंग हुई थी | केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख (Ladakh Lok Sabha Election Phase 5) में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया और मतदान का प्रतिशत 69.62% पहुँचाया |

West Bengal Elections 2024 Phase 5

West Bengal Elections 2024 Phase 5

पश्चिम बंगाल में इस चरण (West Bengal Lok Sabha Election 2024 Phase 5) में सात संसदीय क्षेत्रों बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, सेराम्पुर, हुगली और आरामबाग लोकसभा सीट पर मतदान हुआ | जहाँ बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के सामने तृणमूल कांग्रेस के पार्थ भौमिक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के देबदूत घोष का मुक़ाबला होना था | पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 76.05% की वोटिंग दर्ज की गई |

Bihar Elections 2024 Phase 5

बिहार (Bihar Lok Sabha elections phase 5) की पाँच लोकसभा सीट सारण, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी में भी 20 मई को वोट डाले जाने थे | जहाँ हाजीपुर से चिराग पासवान चुनाव लड़ रहे हैं | यहाँ इस बार 54.85% मतदान हुआ |

झारखंड (Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Phase 5) में तीन लोकसभा सीट पर मतदान हुआ | जहाँ वोटिंग प्रतिशत 63.09% रहा | वहीं ओडिशा (Odisha lok sabha election 2024 phase 5) में मतदान का प्रतिशत पाँच सीटों पर 69.34% रहा |

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024 Phase 5

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024 Phase 5

महाराष्ट्र में जिन सीटों में मतदान हुआ उनमें नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे (Thane Lok Sabha Election 2024), मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, धुले, डिंडोरी सीटें शामिल थी | जहाँ इस बार मतदान का प्रतिशत कम रहा और सिर्फ 54.33% वोटिंग दर्ज की गयी |

Lok Sabha Election 2024 Phase 4

चौथे दौर में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग हुई | सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत इसी चरण में ईवीएम द्वारा तय होनी थी | इस चरण में कुल 1,717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में शामिल हुए |

Lok Sabha Election 2024 Phase 4

चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 67.25% मतदान (Election Results 2024) दर्ज किया गया। तेलंगाना में सभी 17 लोकसभा सीटों, आंध्र प्रदेश में सभी 25 सीटों, उत्तर प्रदेश में 13 सीटों, बिहार में पाँच सीटों, झारखंड में चार सीटों, मध्य प्रदेश में आठ सीटों, महाराष्ट्र में 11 सीटों, ओडिशा में चार सीटों, पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर की भी एक सीट पर मतदान हुआ |

इस दौर में 17.70 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं के लिए 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 19 लाख से अधिक मतदान अधिकारी तैनात किए गए थे।

Election 2024 Phase 4 Statewise Voting

Election 2024 Phase 4 Statewise Voting

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh Lok Sabha elections 2024)

2019 के चुनाव में आंध्र प्रदेश की इन 25 सीटों पर वोटिंग परसेंट 80.38% रहा था | इस बार यह आँकड़ा 78.25% रहा तक ही सिमट कर रह गया |

आंध्र (Andhra Pradesh Elections 2024 Phase 4) में हॉट सीट की बात करें तो वह कडप्पा है जहाँ YSRCP के दो बार के मौजूदा सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी और उनकी चचेरी बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी के बीच एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई देखी जा रही है |

तेलंगाना (Telangana Elections 2024 Phase 4)

2019 के चुनाव में तेलंगाना (Telangana Election 2024) की 17 सीटों पर 62.77% वोटिंग परसेंट रहा था, जोकि इस बार 64.93% रहा है | अगर तेलंगाना की हॉट सीटों की बात करें तो सबसे पहला नाम हैदराबाद की सीट (Hyderabad 2024 General elections) का आता है | जहाँ हैदराबाद में बीजेपी ने मौजूदा सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के विरुद्ध क्लासिकल डांसर माधवी लता को मैदान में उतारा गया था |

Uttar pradesh Elections 2024 Phase 4

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh Elections 2024 Phase 4)

चौथे चरण में यूपी (2024 Indian general election in Uttar Pradesh) के अंदर शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में मतदान हुआ | 2019 के लोकसभा चुनावों में इन सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी |

2019 के चुनाव में इन 13 सीटों पर 58.94% प्रतिशत मतदान हुआ था | इस बार रात 9 बजे तक यह आँकड़ा 58.05% रहा |

बिहार लोकसभा चुनाव चरण 4 (Bihar voting fourth phase)

40 लोकसभा सीटों वाले बिहार (Bihar election 2024) में चौथे चरण में 5 सीटों पर वोट डाले गए जिनमें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर शामिल है | 2019 में इन सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन को जीत हासिल हुई थी | 2019 के चुनाव में बिहार (Bihar Lok Sabha Chunav 2024) की इन 5 सीटों पर वोटिंग परसेंट 59.35% था जबकि इस बार यह आँकड़ा 57.06% प्रतिशत तक पहुँच पाया |

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Phase 4

पश्चिम बंगाल (West Bengal Lok Sabha Election 2024 Phase 4)

पश्चिम बंगाल (west bengal election 2024) में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से छठी बार सांसद बनने के लिए फिर चुनाव लड़े हैं | यहाँ उनका मुकाबला पूर्व वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर व टीएमसी उम्मीदवार यूसुफ पठान से हुआ | 2019 के चुनाव में पश्चिम बंगाल की इन 8 सीटों पर वोटिंग परसेंट 82.82% रहा था | इस बार यह प्रतिशत मात्र 78.44% ही रहा |

महाराष्ट्र (Maharashtra Lok Sabha Elections 2024)

चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों (Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 4) पर मतदान हुआ जिनमें नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड शामिल हैं | 2019 के चुनाव में इन 11 सीटों पर वोटिंग परसेंट 61.82 % रहा था परन्तु इस बार यह आँकड़ा 59.64% तक पहुँच पाया |

Lok Sabha Election 2024 Phase 3

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024 (2024 Indian general election) के तीसरे चरण में मंगलवार 7 मई को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर 64.58 प्रतिशत (Election Results 2024) मतदान हुआ। इस बीच पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में छिटपुट हिंसक और झड़प की घटनाएँ भी सामने आयी | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में तथा गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में मतदान किया।

तीसरे चरण (Phase 3 Lok Sabha elections 2024) में 81.71 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा मतदान असम में हुआ | वहीं, बंगाल में 76.52 प्रतिशत तथा उत्तर प्रदेश 57.34 प्रतिशत मतदान हुआ | 2019 के चुनाव में भाजपा ने इन सीटों में से 72 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Phase 3 Lok Sabha elections 2024

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri lok sabha election 2024) से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और बसपा से शिवप्रसाद यादव मैदान में रहे।

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार की पाँच सीटों पर 58.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। गुजरात की 25 सीटों पर 59.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुना जा चुका है। महाराष्ट्र में 61.44 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 71.06 प्रतिशत मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh lok sabha election 2024) में ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में ज्यादा मतदान हुआ है। अन्य राज्यों में, गोवा में 75.20 प्रतिशत, कर्नाटक में 70.41 प्रतिशत, दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव में 69.87 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 66.05 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Lok Sabha Election 2024 Phase 2

2024 भारतीय आम चुनाव

2024 भारतीय आम चुनाव (Lok sabha chunav 2024) के दूसरे चरण की वोटिंग शुक्रवार, 26 अप्रैल को खत्म हुई | 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोट डाले गए | इन सीटों पर कुल 1202 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे।

केरल, राजस्थान, मणिपुर और त्रिपुरा की सभी सीटों पर वोटिंग हो गयी है | वहीं, मध्य प्रदेश की बैतूल सीट (Betul Lok Sabha Election 2024) पर भी दूसरे चरण में वोटिंग होनी थी लेकिन BSP उम्मीदवार के निधन के कारण वोटिंग टल गई |

Rajasthan Lok Sabha Election Phase 2

दूसरे चरण में केरल की 20 सीटों, कर्नाटक की 14 सीटों, राजस्थान (Rajasthan Lok Sabha Election Phase 2) की 13 सीटों, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की आठ-आठ सीटों, मध्य प्रदेश की सात सीटों, असम और बिहार की पाँच-पाँच सीटों, बंगाल और छत्तीसगढ़ की तीन-तीन सीटों और जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और त्रिपुरा में एक सीट पर मतदान हुआ। इस चरण में 63 फीसदी (Election Results 2024) वोटिंग दर्ज की गई |

Lok Sabha Election 2024 Phase 1

Lok Sabha Election 2024 Phase 1

चुनाव 2024 के पहले चरण (Lok Sabha Elections 2024 phase 1 voting) में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ | निर्वाचन आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया | इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल थे, जिनमें 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएँ और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं |

पहले चरण में जिन राज्यों की लोकसभा सीटों (lok sabha seats 2024) पर मतदान हुआ उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं |

lok sabha seats 2024

इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर (Manipur election 2024) में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर भी मतदान हुआ | पहले चरण की वोटिंग खत्म होने पर 102 सीटों पर करीब 68.29% मतदान (Election Results 2024) दर्ज किया गया। 2019 में इन सीटों पर 69.96% वोटिंग हुई थी। 

Election 2024 Phase 1 Statewise Voting

Election 2024 Phase 1 Statewise Voting

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh Elections 2024 Phase 1)

पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों में पर मतदान हुआ। सहारनपुर सीट (Saharanpur Lok Sabha Election 2024) पर सबसे ज्यादा 65.95% और रामपुर सीट पर सबसे कम 54.77% वोटिंग हुई।

उत्तराखंड (2024 Indian general election in Uttarakhand)

पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पाँच सीटों पर मतदान हुआ। हरिद्वार सीट (Haridwar Lok Sabha Election 2024) पर सबसे ज्यादा 62.36% और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम 46.94% वोटिंग हुई है।

Madhya pradesh Elections 2024 Phase 1

मध्य प्रदेश (Madhya pradesh Elections 2024 Phase 1)

पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटें शामिल थी। शाम पाँच बजे तक छिंदवाड़ा सीट (Chhindwara Lok Sabha Election 2024) पर सबसे ज्यादा 79.18% और सीधी सीट पर सबसे कम 55.19% वोटिंग हुई |

राजस्थान (Rajasthan Elections 2024 Phase 1)

राजस्थान की 12 सीटों में गंगानगर सीट (Ganganagar Lok Sabha Election 2024) पर सबसे ज्यादा 65.64% और करौली-धौलपुर सीट पर सबसे कम 49.29% वोटिंग हुई है।

Rajasthan Elections 2024 Phase 1

बिहार (Bihar Elections 2024 Phase 1)

पहले चरण में बिहार की चार सीटें शामिल हुई। औरंगाबाद (Aurangabad Lok Sabha Election 2024) सीट पर सबसे ज्यादा 51.56% और नबादा सीट पर सबसे कम 43.79% वोटिंग हुई है।

चुनाव से जुड़ी ताज़ा ख़बरों को जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज़ जंगल के साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *