Raveena Tandon: ‘कोहिनूर’ को लेकर एक्ट्रेस ने ट्विटर पर जॉन ओलिवर का वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस Raveena Tandon अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। वो बेबाकी के साथ अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। वही उन्होंने हाल ही में…

न्यूज जंगल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस Raveena Tandon अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। वो बेबाकी के साथ अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। वही उन्होंने हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। रवीना ने अपने ट्विटर पर जॉन ओलिवर का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कोहिनूर हीरा भारत को वापस देने से ब्रिटेन के इनकार का मजाक उड़ाया था।

रवीना ने जॉन ओलिवर के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘जबरदस्त! उनकी पंचलाइन, पूरे ब्रिटिश संग्रहालय को सक्रिय अपराध स्थल घोषित कर देना चाहिए।’

आपको बता दे कि ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हुआ है। तभी से ‘कोहिनूर’ शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कोहिनूर एक दुर्लभ हीरा है, जिसे रानी के ताज पर उकेरा गया था। वही कई इतिहासकारों का मानना ​​है कि यह दुर्लभ हीरा महारानी को ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत से लूट कर ब्रिटिश क्राउन को उपहार में दिया था। उस समय भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था। आज के समय में सोशल मीडिया यूजर्स अंग्रेजों से भारत को हीरा लौटाने की मांग कर रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर ‘कोहिनूर’ को लेकर बहस जारी हैं, जिसमें अब रवीना टंडन भी शामिल हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ेTMKOC: ‘दयाबेन’ की वापसी पर मेकर ने कहा, वो भी कर रहे ‘दयाबेन’ की वापसी का इंतज़ार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *