Ram Navami 2023: जानें राम नवमी पर्व की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ram Navami 2023 प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी पर्व को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं कि वर्ष 2023 में कब मनाया जाएगा राम नवमी पर्व और क्या है शुभ मुहूर्त।

Ram Navami 2023: हिन्दू धर्म में श्री राम नवमी पर्व का बहुत महत्व है। इस विशेष दिन पर देशभर में भगवान श्री राम का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि राम नवमी पर्व के दिन प्रभु श्री राम की उपासना करने से सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की भरमार आती है।

राम नवमी पर्व के दिन देशभर के मठ एवं मन्दिरों में धार्मिक आयोजन किया जाता है और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 30 मार्च 2023, गुरुवार के दिन है। साथ ही बता दें कि इस विशेष दिन पर चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें प्रभु की उपासना करने से साधक की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

श्री राम नवमी 2023 का शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2023 Date and Shubh Muhurat)

चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि प्रारंभ: 29 मार्च को शाम 07 बजकर 37 बजे से

चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च को रात्रि 10 बजे तक

राम नवमी 2023 तिथि: 30 मार्च 2023, गुरुवार

शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

रवि योग: पूरे दिन

गुरु पुष्य योग: रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक

अमृत सिद्धि योग: रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक

श्री राम नवमी पूजा की विधि (Ram Navami 2023 Puja Vidhi)

शास्त्रों में बताया गया है कि राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में श्री राम का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें और रामचरित मानस का पाठ अवश्य करें। रामचरित मानस का पाठ समय की कमी के कारण पूर्ण न हो पाए तो सुंदरकांड का पारायण जरूर करें।

रामनवमी के दिन रामरक्षा मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नमः‘ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से पहले एक कटोरी में गंगाजल भरकर रख लें। फिर पाठ के बाद उस जल को घर में छिड़क दें। ऐसा करने से समस्त वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

श्री राम नवमी पर्व का महत्व (Ram Navami 2023 Significance)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री राम नवमी पर्व के दिन भगवान विष्णु के स्वरूप श्री राम की उपासना करने से सभी प्रकार के कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही इस दिन मां दुर्गा की उपासना का भी विधान है। ऐसा इसलिए क्योंकि राम नवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाता है।

Read also: राहुल गांधी के साथ आए नीतीश, सदस्यता रद्द करने पर विधानसभा में जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *