रक्षाबंधन आज या कल? आज कितने बजे तक रहेगी भद्रा?

News Jungal Desk :- रक्षाबधंन यानी भाई और बहन के प्रेम और रक्षा का प्रतीक। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर सुख-संपन्नता के लिए बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई बहन को रक्षा का वचन देता है। इस बार राखी बांधने के समय को लेकर पेंच फंस गया है। देश से लेकर विदेश तक यही सवाल गूंज रहा है कि आखिर राखी कब है। 30 को या फिर 31 august को ? आइए आपको बताते हैं कि रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का शुभ मुहूर्त, भद्रा और शुभ संयोग कब है?

राखी कब है? When is Rakhi
हिंदू धर्म के नियम के अनुसार रक्षाबंधन सावन (Rakshabandhan Sawan) की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार यह दो दिन में पड़ रहा है। इस दोनों दिन राखी बांधी जा सकती है। 30 august को रात 9 बजकर 2 मिनट के बाद और 31 august को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले आप राखी बांध सकते हैं। सावन की पूर्णिमा 30 august को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से लग जाएगी। और 31 august सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी।

यह भी पढ़े : प्रियंका वाड्रा यूपी की इस सीट से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, सक्रिय कांग्रेस !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *