Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश ने दिलाई लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट…

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है। बारिश होने से दिल्ली में लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है ।

News jungal desk: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को दिनभर सूरज व बादलों की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया । सुबह निकली धूप का दौर दोपहर तक चला। लोगों को चिप-चिपाती गर्मी से छुटकारा नहीं मिल सका। लेकिन आज शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। Rijk

गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत तक रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सर्वाधिक तापमान दिल्ली यूनिवर्सिटी में 36.9 रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 25 डिग्री रिज का दर्ज किया गया। इसी तरह सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 25.9 डिग्री, लोधी रोड का 24.6 डिग्री रहा।

Read also: वर्ष 2018 से अब तक कुल देश भर से गायब हुए 2.75 लाख बच्चे, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लड़कियां, मध्य प्रदेश शीर्ष पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *