कानपुर मेट्रो के पहले यात्री बने पीएम , आईआईटी से गीता नगर पहुचेंगे

न्यूज जंगल डेस्क। कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंच गए हैं। चकेरी एयरपोर्ट से IIT के दीक्षांत समारोह में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर मेट्रो का शुभारंभ किया। वह खुद आईआईटी से गीता नगर स्टेशन तक मेट्रो से सफर किया। इसके साथ ही निराला नगर रेलवे मैदान में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। मोदी थोड़ी देर में कानपुर पहुंचेंगे और दोपहर 3:20 बजे वापस दिल्ली लौटेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे।  

गीता नगर स्टेशन में रुकी मेट्रो। यहां से प्रधानमंत्री रैली स्थल निराला नगर सड़क मार्ग से रवाना होंगे

आईआईटी मेट्रो के पहले यात्री बने पीएम मोदी के साथ योगी और हरदीप पुरी। 
सभी आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर मेट्रो स्टेशन तक जाएंगे। 
इससे पहले मोदी ने सीएम के साथ मेट्रो प्रदर्शनी और उसकी खूबियां जानीं।

-जो लोग चुनौती से भागते हैं वो उनका शिकार बन जाते हैंः मोदी
आज से शुरू हुई यात्रा में आपको सहूलियत के लिए शॉर्टकट भी बहुत लोग बताएंगे, लेकिन मेरी सलाह यही होगी कि आप कंफर्ट मत चुनना, चुनौती जरूर चुनना। क्योंकि, आप चाहें या न चाहें, जीवन में चुनौतियां आनी ही हैं। जो लोग उनसे भागते हैं वो उनका शिकार बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *