इस महीने में होगी परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी…

Parineeti Chopra-Raghav Chaddha: परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी अक्टूबर के महीने में हो सकती हैं।

News Jungal Desk :– बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दोनों की डेटिंग के खबरें तो पहले से ही आ रही है।

इस बीच अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी तय हो गई है। इस खबर से फैंस दोनों की शादी को लेकर अब और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का रोका करीबी दोस्त और परिवार के लोगों के बीच हो चुका है। वहीं, अब बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी अक्टूबर के महीने में होगी।

बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

सिल्वर बैंड रिंग पहने स्पॉट हुई थीं परिणीति 

बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर बैंड रिंग का प्लेसमेंट पहने देखा गया था। वहीं, परिणीति और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) में से किसी ने भी अभी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।

हालांकि सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने परिणीति-राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए उन्हें बधाई दी थी। वहीं, हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने भी ट्विटर पर राघव और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को उनकी यूनियन के लिए बधाई दी थी।

यह भी पढे : Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या बना पाएगी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *