11 नवंबर से इन राशियों के जीवन में होंगे कुछ अहम  बदलाव, शुक्रदेव की होगी असीम कृपा

0
Shukra Gochar 2022: 11 नवंबर से इन राशियों के जीवन में होंगे अहम बदलाव, शुक्रदेव की होगी असीम कृपा

Spiritual Desk : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर असर डालता है। शुक्र 11 नवंबर को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। शुक्र को धन, सुख-समृद्धि, प्रेम व सुंदरता का कारक माना गया है। वर्तमान में शुक्र तुला राशि में विराजमान हैं। शुक्र के वृश्चिक राशि में आने से कुछ राशि वालों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। जानें क्या लिस्ट में आपकी राशि भी है शामिल-

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है।

तुला- तुला राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन बड़ा लाभकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आय के नए साधन बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम रहने वाला है। धन संचय में सफल रहेंगे।

धनु- धनु राशि वालों के लिए शुक्र गोचर काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल करेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मकर- मकर राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अति उत्तम माना जा रहा है। इस दौरान आपको प्रमोशन मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ– कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहने वाला है। इस दौरान करियर में आपको असीम सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

यह भी पढ़े : गुजरात में चुनावी बिगुल बजने से पहले ही अमित शाह ऐक्टिव, CM चेहरा घोषित करेगी AAP

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed