परिदृश्य-भाजपा व कांग्रेस में दावेदारों की बेचैनी बढ़ी, घोषणा आज संभव

कानपुर। भाजपा और कांग्रेस की टिकट के दावेदारों ने दिल्ली में गणेश परिक्रमा शुरू कर दी। पता चला है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में हुई बैठक में यूपी की कानपुर समेत बाकी सीटों पर अंतिम निर्णय ले लिया गया। इसे प्रधानमंत्री की सहमति के बाद घोषणा कर दी जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी, सुरेंद्र मैथानी, अजय कपूर, रमेश अवस्थी, अरुण पाठक दिल्ली में डेरा डाले हैं।
राजनीतिक गलियारों कानपुर से संभावित प्रत्याशी के नाम को लेकर चर्चा का बाजार गरम रहा। लोग दिनभर कयास लगाते रहे। उधर कांग्रेस से टिकट के दावेदार दिल्ली में सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को होगी। और यदि यूपी लिया गया तो उसी दिन प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। अजय कपूर के भाजपा में जाने के बाद गैर ब्रहामण में पवन गुप्ता सक्रिय हो गए हैं। ब्राह्मणों में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चन्द्र त्रिपाठी और आलोक मिश्रा सक्रिय हैं। त्रिपाठी ने प्रियंका गांधी से भेंट कर दावा प्रस्तुत किया। बताते हैं उन्हें आश्वासन मिला है। कानपुर में प्रत्याशी सपा-कांग्रेस गठबंधन का होगा। कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी सपा के समर्थन से मैदान में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *