नमोएप एक्टीविटी में नवीन पंडित सबसे ऊपर, सीसामऊ से दावेदार

कानपुर। भाजपा पार्षद दल के नेता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। नमोएप एक्टीविटी प्वाइंट्स में भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित सबको पछाड़कर टॉप फाइव में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। पंडित 7,95,217 जबकि अभिजात मिश्रा 7,94,940, शशिकुमार गुप्ता 7,88,921, एस.अमुथा 7,88,4,11 और सत्यदेव पचौरी 7,87,775 इतने एक्टीविटी प्वाइंट्स मिले हैं। भाजपा सूत्र बताते हैं कि प्रत्याशी का फीडबैक और चयन निर्धारण का यह भी एक मानक रखा गया था। जनता के मन में कोई नया उम्मीदवार है तो वे नाम शेयर कर सकते हैं। इसी के साथ नमोएप महत्वपूर्ण हो गया है। कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी एक समय दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। अब वह पांचवें पर हैं। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित नंबर वन पर पहुंच गए हैं। नवीन का कहना है कि वह कानपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट के दावेदार नहीं हैं। वह सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मालूम हो कि इस सीट पर उपचुनाव की संभावना के मद्देनजर दावेदार चर्चा में हैं। दूसरे प्रबल दावेदार एमएलसी सलिल विश्नोई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *