मनचाहा वरदान चाहते हैं तो महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) पर करे इन चीजो से रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि 2024 में कब हैं

महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक को बड़ा ही चमत्कारी माना गया है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही सफलता भी मिलती है और यदि आप भगवान् शिव से मनचाहा वरदान चाहते हैं तो हम आपको बतायेंगे कुछ चीज़े जिससे भोले बाबा आपसे से प्रसन्न हो सकते हैं |

mahashivratri 2024 in hindi

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का पावन पर्व इस साल 08 मार्च को है। इस दिन महादेव के भक्त व्रत रखते हैं मंदिर जाकर पूजा करते हैं। साथ ही इस दिन शिवलिंग का अभिषेक जरूर करते हैं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक को बड़ा ही चमत्कारी माना गया है।

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही मनचाही सफलता मिलती है। अलग-अलग कामनाओं के लिए अलग-अलग पूजन सामग्री के साथ शिव जी का रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) किया जाता है। यदि आपकी भी कोई मनोकामना है तो महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक (Rudrabhishek On Mahashivratri 2024) जरूर करें |

महाशिवरात्रि पर इन चीजों से करें रुद्राभिषेक, मिलेगा मनचाहा वर

1. जल से अभिषेक

    जलाभिषेक

    शिवलिंग का जलाभिषेक सबसे सरल एवं फलदायी माना गया है। भगवान भोले शंकर को जल की धारा अत्यधिक प्रिय है। मान्यता यह कि शुद्ध जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर वर्षा होती है। इसके अलावा जल से अभिषेक करने से तेज ज्वर भी चला जाता है।

    2. तीर्थ के जल से अभिषेक

    महाशिवरात्रि 2024

    यदि आप जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के दिन किसी तीर्थ स्थल के जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसी मान्यता है कि तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    3. दूध और घी से रुद्राभिषेक

    rudrabhishek poojan

    आरोग्यता, सुख-समृद्धि और आनंद की प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के दिन गाय के दुध और शुद्ध घी से शिवलिंग का अभिषेक करें। वहीं घी की धारा से अभिषेक करने से वंश का विस्तार होता है।

    4. पंचामृत से रुद्राभिषेक

    panchamrit for rudrabishek

    महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) पर पंचामृत से अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि मन में कोई कामना है तो पंचामृत से शिवजी का रुद्राभिषेक जरूर करें। इससे सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

    5. शहद से रुद्राभिषेक

    honey

    शिक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि पर शहद से शिवलिंग का रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) करें। इससे शिक्षा में सफलता मिलने के साथ ही व्यक्ति को सम्मान और ऊंचा पद प्राप्त होता है। इसके अलावा शहद से अभिषेक करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

    ऐसी और खबरे पढने के लिए जुड़े रहिये News Jungal के साथ |

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *