Bigg Boss 16: rubina dilaik ने गलती से बताया बिग बॉस का विनर, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Rubina Dilaik On Bigg Boss 16: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 के विनर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि इस सीजन का विनर कौन होगा। इसी बीच अब सीजन 14 की विनर रुबीना दिलैक ने बताया है कि बिग बॉस 16 कौन जीत सकता है।

न्यूज जंगल डेस्क :— बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले का काउंट टाउन शुरू हो गया है। शो का विनर बनने के लिए अभी सात कंटेस्टेंट्स में जंग जारी है, जिसमें से कोई एक हफ्ते इविक्ट हो जाएगा। सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन इस हफ्ते नॉमिनेशन में फंसे हुए हैं। इन तीनों को कई सेलेब्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। लेकिन इसी बीच रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सीधा विनर की बात की है। साथ ही रुबीना ने यह हिंट भी दे दिया है कि बिग बॉस 16 का कौन सा कंटेस्टेंट सलमान खान के हाथ से ट्रॉफी लेता हुआ नजर आएगा।

प्रियंका को बताया विनर

दरअसल, रुबीना दिलैक बिग बॉस के 14वें सीजन की विनर हैं और वह इस खेल को अच्छे से समझती हैं। सीजन 14 में रुबीना को क्वीन का टैग मिला था। उनका धाकड़ अंदाज हर किसी को पसंद आया था और अब रूबीना को बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में प्रियंका चाहर चौधरी काफी पसंद आई हैं। वह प्रियंका के खेल से काफी इंप्रेस हुई हैं, जिस वजह से वह चाहती हैं कि इस सीजन की विनर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ही बने। हालांकि, एक्ट्रेस ने साथ ही एक और कंटेस्टेंट का नाम भी लिया है। हाल ही में, रुबीना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शो का फिनाले शिव और प्रियंका के बीच होगा और इससे जीतने की उम्मीद की प्रियंका की ज्यादा है। 

हालांकि, रुबीना पहले भी कई बार प्रियंका चाहर चौधरी का सपोर्ट करती नजर आ चुकी हैं और रुबीना के अलावा भी कई सेलेब्स ने प्रियंका को विनर बनाने की बात कही है। इससे पहले शेखर सुमन, अली गोनी समते कई सेलेब्स ने कहा है कि इस बार विनर बनेंगी प्रियंका चाहर चौधरी। अली ने तो अपने ट्वीट में लिखा था कि वह शर्त के साथ कह सकते हैं कि प्रियंका ही विनर होंगी। 

ये भी पढ़ें:-: Budget 2023: अल्पसंख्यक मंत्रालय के बजट में 38% की कटौती, स्कॉलरशिप के लिए आवंटन भी घटाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *