भाजपा में जा सकते हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर

तीन बार विधायक रहे अजय बिहार प्रभारी हैं
-अमित शाह और सुनील बंसल के सम्पर्क में हैं
-चैनलों ने सुबह सुबह चला दी ब्रेकिंग
कानपुर।
भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व विधायक अजय कपूर। भाजपा सूत्रों ने बताया कि अजय को शामिल करने को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
अजय कपूर को एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा से पहले भाजपा में शामिल कराने को लेकर चर्चा थी पर राजनीतिक कारणों के चलते इसे टाल दिया गया था। पूर्व विधायक कपूर को जॉइनिंग अगर होती है तो इससे सतीश महाना और उनके समर्थकों को मजबूती मिलने की चर्चा है। यूपी में अजय कांग्रेस के हैवीवेट मने जाते हैं। वह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ ही बिहार के प्रभारी भी हैं। राहुल गांधी ने कानपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गाड़ी रोककर अजय कपूर को जगह दी थी। इससे कांग्रेस नेतृत्व पर अजय की पकड़ का खासा सन्देश गया था। कानपुर से अजय कपूर के कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की भी संभावना व्यक्त की जा रही थी। वह दो बार गोविन्दनगर व एक बार किदवई नगर से कांग्रेस की टिकट से एमएलए का चुनाव जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *