Kaushambi: कौशांबी पहुंची प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मां शीतला के दरबार में टेका मत्था…

शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मां शीताल देवी धाम में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। यहां पर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। साफ सफाई की भी पर्याप्त व्यवस्था दिखी।

News jungal desk: दो दिवसीय दौरे पर कौशांबी पहुंची प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कड़ा स्थित मां शीतला देवी के दरबार में आज मत्था टेका। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बदोबस्त किया गया था। आसपास की सारी दुकानों को बंद कराकर बैरिकेडिंग की कड़ी व्यवस्था भी की गई थी। मां का विधि विधान से पूजन दर्शन और आरती उतारने के बाद राज्यपाल ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया।

शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मां शीताल देवी धाम में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। यहां पर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। साफ सफाई की भी पर्याप्त व्यवस्था दिखी। राज्यपाल के गुजरने वाले रास्ते पर व्यापक साफ सफाई के साथ ही पुलिस फोर्स की भी जमकर तैनाती की गई थी। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर कई सड़कों की रातोंरात मरम्मत की गई। सदर ब्लाक के सामने महीनों से पड़े कूड़े कचरे को भी उठवा दिया गया। 

राज्यपाल ने ब्लाक पर लगाए गए स्टाल का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट वितरण किया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ व शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया। विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार दिया। साथ ही कुछ बच्चों से बातचीत भी की। इस दौरान पूरे ब्लाक को फूल मालाओं से सजाया गया था। राज्यपाल ने कौशांबी जिला कारागार में जाकर बंदियों से मुलाकात की। साथ ही महिला बैरक में पहुंचकर महिला बंदियों से हालचाल लिया।

Read also:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संत सम्मेलन में हुए शामिल, गीता के उपदेशों को लेकर की बातचीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *