दरिंदगी की सारे हदे पार, चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 दरिंदों ने किया गैंगरेप
झारखंड में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में हवाई अड्डे के पास की है….
झारखंड में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में हवाई अड्डे के पास की है, जहां गुरुवार शाम को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ लगभग दस लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में युवती संग बलात्कार की पुष्टि हुई है। फ़िलहाल अब तक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गैंगरेप पीड़ित युवती द्वारा 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती की चिकित्सिकीय जांच कराई गई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि होने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह दरिंदगी हुई पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ थी।
बताया जा रहा है कि पीड़िता झींकपानी की रहने वाली है और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इस समय वह चाईबासा शहर के कमरहातु में किराये का मकान लेकर रह रही थी। जहां से वह ‘वर्क फ्रॉम होम’ माध्यम से अपना काम करती थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल, इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
दर्ज मामले के आधार पर युवती गुरुवार की शाम अपने एक दोस्त के साथ हवाई अड्डे की तरफ घूमने गई थी, जहां वे स्कूटी खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे। तभी 9-10 अज्ञात युवक वहां आ धमके और युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल और कैश छीन लिया। जिसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता और उसका दोस्त घटना के बाद मुफस्सिल थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।