Congress: वाईएस शर्मिला ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी के लिए कही ये बातें…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में वाईएस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हुई। कांगेस में शामिल होने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा, हमारे देश में कांग्रेस अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है।

News jungal desk: वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला आज कांग्रेस में शामिल हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में वाईएस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस के साथ जुड़ गई।

वाईएस शर्मिला ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ
आपको बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए शर्मिला बुधवार रात को ही दिल्ली पहुंच गई थी और गुरुवार की सुबह वह एआईसीसी मुख्यालय पहुंची। बाताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में एक नया पद दिया जाएगा। 

कांगेस में शामिल होने के बाद वाईएस शर्मिला ने कहा, हमारे देश में कांग्रेस अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है और इसने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है इसके साथ ही भारत की बुनियाद का निर्माण भी इसी पार्टी ने किया है। 

आपको बता दें कि शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। उन्होंने हाल में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था।  

Read also: पेट्रोल व् डीजल ख़त्म होने की फैली खबर से पेट्रोल पम्पों पर लगा जमवाड़ा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *