जब बेहोश हुए फोटोग्राफर का केंद्रीय मंत्री ने किया इलाज, पंजे दबाकर इस तरह बचाई जान

0

करीब 5-7 मिनट बाद फोटोग्राफर की स्थित सुधरना शुरू हुई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कराड ने ग्लूकोज लेवल बढ़ाने के लिए मिठाई खिलाई। यह मामला सामने आने के बाद ही लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

न्यूज जंगल कानपुर डेस्क :- सरकार में केंद्रीय अर्थ राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत किशनराव कराड की सूझबूझ के चलते एक व्यक्ति की जान बच गई। खबर है कि कार्यक्रम के दौरान एक शख्स बेहोश हो गया था और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। हालांकि, इस दौरान कराड ने स्वास्थ्य संबंधी मदद मुहैया कराई। खास बात है कि केंद्रीय मंत्री पेशे से सर्जन हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली स्थित ताज मानसिंह में एक इंटरव्यू दे रहे थे। इस चर्चा को कवर करने पहुंचे एक फोटोग्राफर बेहोश हो गया और उनकी पल्स काफी गिर गई थी। यह देखकर डॉक्टर कराड तत्काल मदद के लिए पहुंचे और पल्स  की जांच की। इसके बाद उन्होंने पल्स रेट बढ़ाने के लिए फोटोग्राफर के पंजों को दबाना शुरू कर दिया।

करीब 5-7 मिनट बाद फोटोग्राफर की स्थित सुधरना शुरू हुई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ग्लूकोज लेवल बढ़ाने के लिए मिठाई खिलाई। यह मामला सामने आने के बाद ही लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी डॉक्टर कराड के काम की सराहना की। 

पहले भी पेश कर चुके हैं मिसाल
बात बीते साल नवंबर की है। दिल्ली से मुंबई सफर कर रहे डॉक्टर कराड ने फ्लाइट में एक यात्री की इसी तरह मदद की थी। उन्होंने विमान की एमरजेंसी किट में मौजूद इंजेक्शन यात्री को लगाया था। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी। वह महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं और जुलाई 2021 में मोदी कैबिनेट का हिस्सा बने थे। 

ये भी पढ़ें :-जामा मस्जिद जाने का ऐलान करने वाले यति नरसिंहानंद नजरबंद, कहा- हिंदुओं को नहीं बचा पाएगी सरकार

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed