Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का रुख बदला, कई भागों में हुई झमाझम बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट…

0

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। जिसके बाद राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हो रही है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी लगातार मौसम खराब बना हुआ है। वहीं, बारिश के बाद से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

News jungal desk: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। जिसके बाद राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हो रही है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी लगातार मौसम खराब बना हुआ है। वहीं, बारिश के बाद से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कुछ भागों में बारिश के साथ अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 व 25 सितंबर को भी कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। 26 से 29 सितंबर तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

सोलन जिले में शनिवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने से अब किसान लहसुन, मटर की बिजाई का कार्य कर सकेंगे। पिछले दो सप्ताह से धूप खिलने के चलते खेतों में नमी काफी कम हो गई थी। उधर, बिलासपुर जिले में भी झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के चलते बंदला धार से पैराग्लाइडिंग रोकी गई है। प्रशिक्षण में बारिश बाधा बनी है। इसके अलावा बारिश से मक्की की कटाई भी प्रभावित हुई है। सिरमौर ऊना जिले के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई है। इस्के साथ ही शिमला में भी हल्की बारिश हुई है। राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक 25 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इसके अतिरिक्त 181 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित चल रहे हैं। 

इस मानसून सीजन में अब तक 2634 घर ढहे
इस मानसून सीजन में 24 जून से 22 सितंबर तक करीब 465 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पडा है। इनमें से 178 की सड़क हादसों में मौत हो गई। कुल 482 के करीब लोग घायल हुए हैं। राज्य में 2634 घर ढह हो गए हैं। 11105 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 320 दुकानों व 5949 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8667.38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 168  और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।

Read also: अब नहीं होंगे आगरा कलेक्ट्रेट में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन, डीएम ने जारी किया आदेश

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *