सऊदी अरब के सिंगर हाशिम अब्बास का वीडियो वायरल, ‘सारे जहां से अच्छा’ गाते नजर आये सिंगर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने हिन्दुस्तानियो का दिओल जीत लिया है। कहा जाता संगीत और कला की कोई सरहद नहीं होती…
न्यूज जंगल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने हिन्दुस्तानियो का दिओल जीत लिया है। कहा जाता संगीत और कला की कोई सरहद नहीं होती, और ये वीडियो इसका एक अच्छा उदाहरण है। जहां एक विदेशी मुसलमान सिंगर ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ गाते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दे कि ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। यह सिंगर सऊदी अरब से हैं और उनका नाम हाशिम अब्बास बताया जा रहा है। वही हाशिम का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन चूका है। एक हफ्ते में इस वीडियो को लाखों देखा हैं और सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।
आप भी देखे यह वीडियो
देखा जाए तो यह पहली बार नहीं है जब हाशिम अब्बास ने ऐसा वीडियो अपलोड किया हो। इसके पहले भी हाशिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर ओणम के मौके पर एक गाना अपलोड किया गया था। वही हाशिम ने 26 जनवरी 2021 के दिन भी एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाते नजर आ रहे थे।
यह भी पढ़े: Rajinikant: फिल्म ‘जेलर’ का फर्स्ट लुक जारी, हल्की दाढ़ी और चश्मे में दिखे एक्टर