Sunday , December 10 2023
Breaking News
Home / नेशनल-इंटरनेशनल / प्रियंका को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा परेशान!

प्रियंका को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा परेशान!

साइलेंट वोटर परिवर्तन की आहट है-प्रतिभा

महिला वोटरों का रुझान कांग्रेस की ओर-सरिता

कानपुर। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ पर संवाद की प्रदेश व्यापी श्रंखला का इम्पैक्ट पूरे प्रदेश की राजनीति पर पड़ता दिख रहा है। चित्रकूट से 17 को शुरू होने वाला यह सिलसिला बाकी जनपदों तक जाएगा। इसके साथ ही प्रियंका की प्रतिज्ञा से यूपी फतेह करने का सपना भी कांग्रेस पूरा सकती है। संभव है कि कांग्रेस को सत्ता पर बैठाने की प्रियंका गांधी कोशिश रंग ले आए। प्रियंका का प्रदेश दौरा और मुद्दों पर खुलकर बोलने का असर आम जनता में दिख रहा है। सोशल मीडिया में कांग्रेस की सक्रियता का लाभ कांग्रेस को मिल रहा है। वह यूट्यूब के जरिए पार्टी का प्रचार प्रसार में जुटे लोगों से भी भेंट कर रही हैं।

प्रतिभा पाल


महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल कहती हैं कि प्रियंका गांधी की सक्रियता का पूरा लाभ कांग्रेस को जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि टिकटों में महिलाओं की 40 फीसदी हिस्सेदारी, छात्राओं को स्कूटी व स्मार्ट फोन, सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त, फ्री बस यात्रा, नये सरकारी पदों में 40 फीसदी आरक्षण, एक हजार प्रतिमाह वृद्धा विधवा पेंशन, आंगनबाड़ी, आशा बहुओं को दस हजार मानदेय ऐसी योजनाओं से पार्टी को भारी माइलेज मिलेगा। वोटर साइलेंट हैं ऐसे में परिवर्तन की आहट सभी सुनायी देने लगी है। परिवर्तन निश्चित होगा।

सरिता सेंगर


महिला कांग्रेस की प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता सेंगर का कहना है कि कांग्रेस की रणनीति को धार देने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा संवाद एक सफल कार्यक्रम होकर उभरा है। कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम हम कार्यकर्तागण कर रहे हैं। सरिता सेंगर कहती हैं कि कार्यकर्ताओं में ऐसा जोश पहले नहीं दिखा। कुछ करिश्मा हो जाए तो बड़ी बात न होगी। उनका कहना है कि सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का काम चालू है।
महिला कांग्रेस की पूर्व शहर (उत्तर) अध्यक्ष नीलम चौरसिया ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता और जनता से संवाद कर रही हैं।

नीलम चौरसिया

नीलम कहती हैं कि स्थानीय समस्याओं को हल करने की कोशिशों से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। नीलम चौरसिया का दावा अबकी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है।

About Chandra Gaurav

Avatar
मैं कानपुर से हूँ। अमर उजाला व दैनिक जागरण में पिछले 17 सालों से जुड़ा था । मैं दिल्ली, मेरठ और कानपुर में अखबार की टीम हैंडल कर चुका हूं। नोयडा अमर उजाला में ब्यूरो चीफ और मेरठ में अमर उजाला के कॉम्पेक्ट अखबार का एडिटोरियल हेड था। न्यूज़ कंपनी News Jangal Media Pvt. Ltd. चला रहा हूँ। 2019 से मैं Pebble में बतौर रेजिडेंट एडिटर, कानपुर भी काम कर चुका हूं।

Check Also

आंखों में 60 जिंदा कीड़े लिए घूम रही थी ये महिला, देख डॉक्टर भी रह गए शॉक्ड

चीन (China) में डॉक्टर्स ने एक महिला की आंखों में से 60 से अधिक जिंदा …

अयोध्या : प्रभु राम की चरण पादुका प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्थापित हुई

टेंट सिटी अत्यधिक सुविधाओं से लैस है. इसके साथ ही टेंट सिटी में भगवान राम …

उदयपुर:कांग्रेस नेता की दर्दनाक मौत, कार के उड़ गए परखच्चे पढ़ें कैसे हुआ ये सब

राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना इलाके में आज हुए भीषण सड़क हादसे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *