लड़की हूं लड़ सकती हूं – प्रियंका गांधी

0

40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी पार्टी, सरकार बनने पर 40 फीसदी को नौकरी पक्की, चित्रकूट से कांग्रेस का आधी दुनिया पर पूरा फोकस
चुनाव डेस्क। कांग्रेस ने यूपी चुनाव में महिला वोटरों पर फोकस किया है। पश्चिम बंगाल में महिला मतदाताओं के टीएमसी की ओर रुझान के बाद दलों के एजेंडे में महिलाएं सर्वोपरि हो गयी हैं। यूपी में कांग्रेस की कमान संभालते ही प्रियंका गांधी ने महिलाओं पर फोकस किया है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी यूपी प्रभारी 17 नवंबर को चित्रकूट में महिलाओं के साथ ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ पर संवाद करेंगी। संवाद का यह सिलसिला जारी रहेगा।


यह कार्यक्रम दिन में 1:30 बजे चित्रकूट घाट पर होगा इसमें भारी संख्या में महिलाओं और लड़कियों के पहुंचने का दावा किया गया है। मालूम हो कि प्रियंका ही ऐसी लीडर हैं जिन्होंने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया है। इसकी विधिवत घोषणा की गयी है। उन्होंने इसी अभियान के तहत लड़की हूं लड़ सकती हूं, का नारा उन्होंने दिया है। उन्होंने सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्ट फोन देने का भी वादा किया है। सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का का भी वादा किया है।
प्रियंका गांधी ने यह भी वादा किया है कि यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फीसदी नियुक्ति महिलाओं को दी जाएगी। चित्रकूट में शक्ति संवाद से पहले एक बजे प्रियंका गांधी मत्तगजेंद्रनाथ शिवमंदिर और फिर साढ़े तीन बजे कामतानाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed