ये बैंक FD पर दे रहे 8.50 से 9% तक का इंटरेस्ट, जाने कहां मिलेगा ज्यादा इंटरेस्ट?

बढ़ती ब्याज दरों के बीच कुछ ऐसे भी Small Finance Company और Private Sector Banks अब लंबी अवधि में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। 7 स्मॉल फाइनेंस बैंक बुजुर्गों को FD पर 8.50% से 9% तक इंटरेस्ट दे रहे हैं। वहीं….

Business Desk: बढ़ती ब्याज दरों के बीच कुछ ऐसे भी Small Finance Company और Private Sector Banks अब लंबी अवधि में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। 7 स्मॉल फाइनेंस बैंक बुजुर्गों को FD पर 8.50% से 9% तक इंटरेस्ट दे रहे हैं। वहीं, यह आम नागरिकों को भी बेहतर और बढ़ी हुई इंटरेस्ट रेट की पेशकश कर रहे है। RBI द्वारा इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी के बाद से बैंकों ने भी बचत योजनाओं और लोन पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है।

Unity Small Finance Bank के FD पर इंटरेस्ट रेट 21 नवंबर 2022 से संशोधित कर दी गई है। अब 81 और 501 दिनों में परिपक्व होने वाली FD पर वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 9% इंटरेस्ट मिलेगा। वहीं, आम नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8.50% रहेगा। साथ ही Utkarsh Small Finance Bank ने भी FD पर इंटरेस्ट रेट 21 नवंबर 2022 से संशोधित की हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 700 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 8.75% का अधिकतम ब्याज देने का वादा कर रहा है, जबकि आम आदमी को 8% इंटरेस्ट मिलेगा।

इसके अलावा Ujjivan Small Finance Bank वरिष्ठ नागरिकों को 80 सप्ताह यानी 560 दिन में परिपक्व होने वाली FD पर 8.75% का अधिकतम इंटरेस्ट रेट दे रहा है। जबकि इसी अवधि में गैर-वरिष्ठ नागरिक को 8% की दर से इंटरेस्ट मिलेगा। Jana Small Finance Bank में होने वाले FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 2-3 सालो में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 8.50% की अधिकतम इंटरेस्ट दे रहा है।

वही अगर बात करे Fincare Small Finance Bank की, तो ये भी वरिष्ठ नागरिकों को 1000 दिनों में पूरी होने वाली FD पर 8.50% की अधिकतम इंटरेस्ट रेट दे रहा है, जबकि आम आदमी को 8% का रेगुलर इंटरेस्ट मिल रहा है। ESAF Small Finance Bank FD पर 8% की नियमित इंटरेस्ट रेट के अलावा वरिष्ठ नागरिकों को 999 (2 वर्ष 8 महीने और 26 दिन) में पूरी होने वाली FD पर 8.50% की अधिकतम इंटरेस्ट की गारंटी दे रहा है।

North East Small Finance Bank में FD की नई इंटरेस्ट रेट 16 सितंबर 2022 से प्रभावी हैं। इसके तहत बैंक अब बुजुर्ग लोगों को 1111 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 8.50% की अधिकतम इंटरेस्ट रेट की गारंटी देता है, जबकि आम नागरिकों को 7.75% इंटरेस्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें: आलिया ने सोशल मीडिया पर कई भाषाओं में शेयर किया अपनी बेटी का नाम, हो गई कमेंट की बरसात…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *