UP: नारी निकेतन वंदन सम्मेलन में महिलाओ के बीच हुई जमकर मारपीट, जानिए क्या है पूरा मामला…

0

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो महिला कार्यकर्ता आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गई, जिससे बीच सड़क पर मारपीट होने लगी। घटना से वहाँ पर हड़कंप मच गया। इस संबंध में जब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जानकारी लेनी चाहिए ,तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

News jungal desk: उरई के कालपी में भाजपा के नारी निकेतन बंधन सम्मेलन में दो भाजपा महिला कार्यकर्ता आपस में भिड़ गई, जिससे वहाँ पर अफरा तफरी मच गई। एक पक्ष की महिला कार्यकर्ता के साथ आए लोगों ने भी दूसरी महिला कार्यकर्ता के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कालपी के राम वाटिका में आयोजित भाजपा के नारी निकेतन वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा और पूर्व मंत्री अर्चना पांडे भी पहुंची थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो महिला कार्यकर्ता की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद उनके बीच सड़क पर मारपीट होने लगी।
महिला एक दूसरे की बाल खींचते हुए मारपीट करने लगीं। तभी एक पक्ष की महिला कार्यकर्ता के साथ आए एक व्यक्ति ने भी महिला कार्यकर्ता को मारना पीटना शुरू कर दिया। घटना से वहाँ पर हड़कंप मच गया। इस संबंध में जब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जानकारी लेनी चाहिए ,तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

काफी देर तक चलता रहा हंगामा
बता दें कि एक तरफ़ भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कर रही है। वहीं, पार्टी के नारी वंदन कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मारपीट करती हुई नजर आईं। यह सब मारपीट और हंगामे का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।

Read also: शारदीय नवरात्रि के पर्व पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पर भक्तों की लगी लम्बी कतार, जयकारों से गूंजा मंदिर…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed