Assam: बाढ़ के चलते असम की हालात गंभीर, ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान के पार, सुरक्षित स्थानों पर जा रहे लोग…

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण उन्हें अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। भारी बाढ़ के चलते अब तक 6 जिलों के लगभग 53,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

News jungal desk: असम में बाढ़ के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। दिबरुगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जसस्तर अपने खतरे के निशान को पार कर चुका है। 

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण उन्हें अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण अबतक 6 जिलों के लगभग 53,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। लगभग 3,000 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। स्थानीय लोग बाढ़ग्रस्त इलाको से निकलकर सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हैं। 

Read also: AAP नेता बिहार में देंगे INDIA को झटका, CM केजरीवाल ने किस ओर किया इशारा, विपक्षी खेमे में क्‍यों मची हलचल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *