Wednesday , November 29 2023
Breaking News
Home / breaking news / गाय और कुत्ता पालना है तो पहले लाइसेंस बनवाओं

गाय और कुत्ता पालना है तो पहले लाइसेंस बनवाओं

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर कानपुर में अब गाय और कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस लेना होगा। सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी में इस पर फैसला लिया गया। अब कोई भी व्यक्ति घर में एक गाय पाल सकेगा। अधिक रखने के लिए पहले नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा। इसके अलावा कुल 36 प्रस्ताव कार्यकारिणी से पास किए गए। इसमें ज्यादातर प्रस्ताव चौराहों, रोड और पार्कों के नामकरण के थे।

1200 रुपए सलाना का शुल्क
घर में कुत्ता पालने के लिए पहले नगर निगम से 1200 रुपए प्रति साल के लिए लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए नगर निगम घर-घर सर्वे भी कराएगा। इसके अलावा गाय के लिए अभी शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। वहीं, गाय को किसी भी सूरत में रोड पर की मनाही होगी। पकड़े जाने पर 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया जाएगा। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि गाय सड़क पर छोड़ने की बजाय नगर निगम गोशाला में दे सकेंगे।

पेट क्लीनिक पर भी लगेगा शुल्क
शहर में बिना नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराए 800 से ज्यादा पेट क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। अब नगर निगम में इनको भी टैक्स देना होगा। ये पहली बार है कि पेट क्लीनिक को टैक्स के दायरे में लाया गया है। इसके अलावा नगर निगम ने हॉस्पिटल पर लगाए गए टैक्स को कम कर दिया है। इनमें 50 बेड के नर्सिंग होम पर पहले 7500 रुपए टैक्स था, अब इसे घटाकर 5 हजार रुपए कर दिया गया है। वहीं, नगर निगम का 14 अरब 43 करोड़ रुपए का पुनरीक्षित बजट पास कर दिया गया।

हाउस टैक्स में नहीं चलेगी मनमानी
शहर में हाउस टैक्स को लेकर लखनऊ की आईटीआई कंपनी पूरे शहर में सर्वे कर रही है। इससे हाउस टैक्स को लेकर भारी अनियमितताएं खड़ी हो गई हैं। पार्षदों की आपत्ति के बाद कार्यकारिणी ने तय किया कि जोनल अधिकारी कराए गए सर्वे को क्रॉस चेक करें, इसके बाद ही हाउस टैक्स को लागू किया जाएगा।

शहर में लगेंगी स्ट्रीट लाइट
शहर के सभी 110 वार्ड में 10-10 स्ट्रीट लाइट लगाने के फैसले के बाद भी अभी तक लाइट लगाने का काम शुरू नहीं हो सका है। ईईएसएल ने लाइट लगाना बंद कर दिया था। लेकिन, अब नगर निगम लाइट खुद खरीदकर लगाएगा। करीब 2 करोड़ रुपए से लाइट खरीदी जाएंगी।

मिक्की हाउस दिया जाएगा किराए पर
महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि किदवई नगर स्थित मिक्की हाउस को किराए पर कोई भी व्यक्ति ले सकेगा। इसके लिए सर्किल रेट के हिसाब से 22.50 लाख रुपए प्रति महीने का किराया नगर निगम को चुकाना होगा। वहीं, किदवई नगर रतन लाल शर्मा स्टेडियम में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं प्लेयर्स को दी जाएंगी। पार्क में जिम, टेबिल टेनिस कोर्ट, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे सुविधाएं दी जाएंगी।

ये भी देखे: LAC पर तनाव खत्म करने को 13वें दौर की मीटिंग रही बेनतीजा, बढ़ ‌सकता है गतिरोध

विधायक के प्रस्ताव पर महापौर का दांव
नगर निगम के धनकुट्‌टी अस्पताल को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा विधायक निधि से बनवाया जा रहा है। अब महापौर ने इस मामले में चीफ इंजीनियर एसके सिंह से इस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा है। विधायक द्वारा कराए जा रहे निर्माण को रोक दिया गया है। अब नगर निगम इस्टीमेट के आधार पर विधायक से निधि देने की डिमांड करेगा। वहीं, एटूजेड प्लांट पर अधिकारियों की लचर पैरवी पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई है।खबरें और भी हैं…

About News jungal Media

Avatar

Check Also

Abhishek और Munawar की दोस्ती टूटने की वजह बनी Mannara, 7 कंटेस्टेंट्स किए गए नॉमिनेट

News jungal desk:– बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ …

गाजियाबाद : मेट्रो यात्रियों को अब नहीं होगी पार्किंग की समस्‍या, जानें क्या है नगर निगम का प्‍लान 

गाजियाबाद में मेट्रो स्टेशन के पास जल्द ही मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट का तोहफा मिलने जा …

Nainital Accident: गलत दिशा से आ रही पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी गिरफ्तार…

नैनीताल के पहाड़पानी बैंड में बुधवार सुबह एक पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *