होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 1 घंटे 10 मिनट का है

0

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर : आज पूरे प्रदेश में शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाएगा। होली का त्योहार फाल्गुन माह में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन ‘प्रदोष काल’ यानी कि सूर्यास्त के ठीक बाद की अवधि के दौरान किया जाना चाहिए, वहीं पूर्णिमा तिथि भी प्रबल होती है। हालांकि, इस तिथि के पूर्वार्ध में भद्रा (अशुभ समय) का प्रभाव रहता है। इसलिए भद्रा के दौरान शुभ कार्य से बचना चाहिए।

होलिका दहन में भद्रा काल श्रेष्ठ

होलिका दहन भद्रा मुख की बजाय भद्रा पूंछ काल या प्रदोष काल में श्रेष्ठ माना जाता है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन का सही समय माना जाता है। आचार्य विष्णु शास्त्री के मुताबिक कानपुर में इसका समय रात 09:06 से रात 10:16 तक का है। करीब 1 घंटे का ही होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है।

3 हजार से अधिक स्थानों पर दहन

कानपुर में होलिका दहन का कार्यक्रम चौराहों-चौराहों पर आयोजित किया जाता है। रेलबाजार, नवाबगंज में एक-एक और कल्याणपुर में 3 स्थानों पर होली के जूलूस भी निकाले जाते हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक 1954 स्थानों पर होलिका दहन का प्रमुख आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें : ‘द कश्मीर फाइल’ पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कश्मीर बनेगा अगला बंगाल अगर

इस प्रकार है शुभ मुहूर्त

भद्रा पूंछ – मार्च 17 को रात 09:06 से 10:16 रात भद्रा मुख – मार्च 17 को 10:16 रात से मार्च 18 तक 12:13 सुबह प्रदोष के दौरान होलिका दहन भद्रा के साथ पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 17, 2022 को 01:29 रात पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 18, 2022 को 12:47 रात कानपुर में शुभ समय – रात 09:06 से रात 10:16 तक

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *