Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर कानपुरियों में दिखा अजब जोश, हवन-पूजन कर की प्रार्थना…

चंद्रयान-3 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल के पास उतरेगा। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। जिसको लेकर कानपुर के लोगो में अजब जोश दिख रहा है और लोगों को शाम 6:04 मिनट का बेसबरी से इंतजार है।

News jungal desk: चंद्रयान-3 जैसे-जैसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह के समीप जा रहा है। कानपुर के लोगो की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। लोगों को शाम 6:04 मिनट का बेसबरी से इंतजार है। जिसका टीवी पर लाइव प्रसारण भी होना है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूरे कानपुर शहर में दुआएं मांगी जा रही हैं।

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान के पड़ते कदमों के ऐतिहासिक पलों का गवाह बनाने के लिए ज्यादातर शहरवासियों ने शाम को अपने कामों में बदलाव किया है। वहीं, स्कूलों के बच्चों को चंद्रयान के उतरने का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए सरकारी स्कूलों में टीवी की व्यवस्था भी की गई है।
बताया जा रहा है की शहर के कई नामी रेस्टोरेंट और होटल में भी बड़ी स्क्रीन पर इसका प्रसारण किया जाएगा। इसे देखने के लिए लोग जुटेंगे। बता दें कि चंद्रयान, 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल के पास उतरेगा। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देवकी नंदन ने की प्रार्थना
बताया जा रहा है की कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहली बार उतर रहे भारतीय चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट भारत के लिए गौरव का विषय है। भगवान ने चाहा, तो हम भारतीय बुधवार शाम को इतिहास रच देंगे।

Read also: अगर चंद्रयान-3 किसी कारणवश आज शाम लैंडिंग नहीं कर पाता है, तो ISRO के पास होंगे ये 3 विकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *