Sonam Kapoor: एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपने बेटे की पहली तस्वीर

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor ने अपने बेटे की तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर…

न्यूज जंगल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor ने अपने बेटे की तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। जिसमे वह पति आनंद आहूजा और बेटे के साथ नजर आ रही हैं। ये पहेली बार है जब एक्ट्रेस ने अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर दिखाई है।

सोनम कपूर ने फोटो शेयर करने के साथ लम्बा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस लिखती है कि ‘हमारी जिंदगी में नई सांसे शामिल हो चुकी हैं। भगवान हनुमान और भीम के रूप में ये हमारी ताकत और हिम्मत का प्रतीक है। सभी से हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार वायु पांच तत्व में से एक हैं। वायु खुद में शक्तिशाली ईश्वर भी हैं। इसीलिए वह अपने बेटे को वायु नाम देते हैं।’

सोनम कपूर बेटे के नाम के बारे में बताते हुए आगे लिखती हैं कि ‘वायु प्राण है, जो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है। प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंधित हैं। वह जीवों में उतनी ही आसानी से प्राण फूंक सकता है, जितना वह बुराई को नष्ट कर सकता है। वायु को वीर, बहादुर और मंत्रमुग्ध करने वाला कहा जाता है। सभी का एक बार फिर शुक्रिया जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं।’

यह भी पढ़ेRRR और द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ Oscars के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म Chhello Show

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *