जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है सिद्धार्थ और कियारा, शादी की गेस्ट लिस्ट हुई फाइनल….
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी शादी की गेस्ट लिस्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। वही रिपोर्ट्स की माने तो बी-टाउन के….
Entertainment Desk: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी शादी की गेस्ट लिस्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। वही रिपोर्ट्स की माने तो बी-टाउन के कई सेलेब्स और फिल्ममेकर्स भी सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होने वाले है। यह भी कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा अपने कुछ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फ्रेंड्स के काफी क्लोज हैं और वे उन्हें भी शादी में इनवाइट करने वाले है।
गेस्ट लिस्ट में करण जौहर का नाम हुआ फाइनल
सिद्धार्थ-कियारा की शादी की गेस्ट लिस्ट लीक हो चुकी है। जानकारी के अनुसार गेस्ट लिस्ट में जिन नामों को कंफर्म किया गया है, उनमे करण जौहर और अश्विनी यार्डी का नाम शामिल है। ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के काफी करीब हैं। वहीं विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह को भी शादी में इनवाइट किए जाने की संभावना है।
चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल में होगी शादी
कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है। इसके लिए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल को चुना गया है। शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इतना ही नहीं मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने तो शादी की तैयारिया भी शुरू दी है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Katrina और Vicky कि पहली Anniversary छलका एक-दूसरे के लिए प्यार, सोशल मीडिया पर कही दिल की बात…..