विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका, पार्टी छोड़ BJP में शामिल हुए…

0

Karnataka: विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा है। पार्टी के नेता भास्कर राव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।

 न्यूज जंगल डेस्क :- विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा है। पार्टी के नेता भास्कर राव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। बता दें कि भास्कर राव बेंगलुरु के पूर्व आयुक्त हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भास्कर राव (Bhaskar Rao) ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं भाजपा पार्टी को अपनी जड़ें मजबूत करने में मदद करूं।

भास्कर राव (Bhaskar Rao) ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद के लिए जानी जाने वाली पार्टी रही है और मैं उनकी यात्रा का हिस्सा बनना चाहूंगा। बता दें कि पूर्व IPS अफसर ने 28 फरवरी को राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक से बातचीत की थी और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई और कर्नाटक चुनाव (Karnataka Election) के लिए पार्टी के सह-प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Union Minister Prahlad Joshi) से मुलाकात की थी ।

भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद भास्कर राव ने कहा कि वे (AAP पार्टी) विकास नहीं करना चाहते हैं। वे कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं, ये शर्मनाक है कि उनके 2 मंत्री जेल में हैं,उन्होंने ये भी कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party ) में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ हूं।

भास्कर राव पिछले साल अप्रैल में आप में शामिल हुए थे और हाल ही में उन्हें पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वे कर्नाटक में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख चेहरों में से एक थे।

ये भी पढ़ें:-:भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2023 : 12वीं पास पुरुष एवं महिलाओं के लिए शानदार मौका

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *