न्यूज जंगल डेस्क . कानपुर . चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के साथ खेल चुके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में बिल्कुल अलग रोल में नजर आ सकते हैं। फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में वॉटसन शामिल हो सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग के कहने पर उन्हें कोचिंग स्टाफ में शामिल किया जा रहा है।
क्रिकबज की खबर के मुताबिक सिर्फ अब कॉन्ट्रैक्ट पर साइन होने बचे हैं। 40 साल के वॉटसन दो बार आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2008 में वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे, जिसने शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जीता था, वहीं 2018 में वह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे, जिसने खिताब अपने नाम किया था।
ये भी देखें – बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार, बोले- सपा नेताओं का नाम होना चाहिए दंगेश
ऐसा माना जा रहा है कि वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच होंगे। अजीत अगारकर को भी दिल्ली कैपिटल्स ने असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में मोहम्मद कैफ, अजय रात्रा जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं।