सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा में दिल का दौरा पड़ने से निधन,…रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा

0

News Jungal Desk :  पंजाब कांग्रेस के जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके सीनियर नेता संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। चौधरी का निधन शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद तत्काल ही एम्बुलेंस द्वारा फिल्लौर के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता अस्पताल में मौजूद रहें। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान चौधरी हड़बड़ाहट में अचानक जमीन पर गिर पड़े थे। चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेसी नेता राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला ने उनके निधन की पुष्टि की। खबर की पुष्टि होने के बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार सुबह उनके पैतृक गांव धालीवाल में किया गया।

चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, ‘संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। उनका जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। शोक की इस घड़ी में, उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’ वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ट्वीट करते हुए संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

संतोख सिंह चौधरी को जानें

संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर युवा कांग्रेस नेता के रूप में शुरू किया था। वह 1978 से 1982 तक पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आरूढ़ रहे। इसके बाद 1987 से 1995 तक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे। इस दौरान 1992 में पहली जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में उन्हें चुना गया। उन्होंने 1992 से 1995 तक ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव का पद संभाला। बाद में उन्हें पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री का बड़ा पद दिया गया

ये भी पढ़ें:-   टीम इंडिया का खेलने का सपना रह गया अधूरा, 28 वर्ष की उम्र में खिलाड़ी का निधन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *