सुरक्षित देश का मूलमंत्र सशक्त नारी

न्यूज जंगल डेस्क: कानपुरभारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘सशक्त नारी सुरक्षित देश’ विषयक विचार गोष्ठी में नारी सशक्तिकरण व देश की प्रगति पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक पूनम मिश्रा ने कहा कि नारी के सशक्त होने से ही देश सुरक्षित होगा। नारी सशक्तिकरण के लिए उन्होंने सरकारी योजनाओं पर भी विचार व्यक्त किये।


प्रकोष्ठ की कानपुर-बुन्देलखण्ड की क्षेत्रीय संयोजक अनीता दीक्षित ने नारी समाज की प्रगति से देश की प्रगति का सीधा सम्बन्ध है। जिस देश का नारी समाज पिछड़ा होगा वह देश प्रगति के मार्ग पर भला कैसे चल सकता है। श्रीमती दीक्षित ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास की एक संयुक्त पहल के रूप में समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

अनीता दीक्षित ने कहा कि बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी,2015 को की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्यों में भाजपा सरकार के आने के बाद कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं लगभग नियंत्रित हैं। अब मेल व फीमेल की आबादी का असन्तुलन समाप्तप्राय है।

ये भी देखे: ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम कानपुर में 5 वि.स. सीटों पर लड़ेगी चुनाव


इस अवसर पर श्रीमती मंजू सिंह, यूपी महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, क्षेत्रीय सहसंयोजक बीना चौहान, महिला मोर्चा की उत्तर क्षेत्र अध्यक्ष सरोज सिंह, अभिज्ञा सिंह, आशा त्रिवेदी, सीता गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *