Yamuna Water Level: दिल्लीवासियों पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार…

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। जिसके चलते यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर चुका है जिससे दिल्लीवासियो के लिए बाढ का खतरा बढ गया है।

News jungal desk: दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बढ़कर 205.39 मीटर तक पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, जल स्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जो मंगलवार की रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.39 मीटर तक हो गया।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। शाम 6 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.94 मीटर था। सीडब्ल्यूसी के मुताबिक, दिल्ली में दोपहर 3 बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया और जलस्तर 204.57 मीटर हो गया. ‘चेतावनी’ स्तर 204.5 मीटर है।

जुलाई में बाढ़ ने मचाई थी तबाही
मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से करीब 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ है।

Read aslo: शरद पवार और अजित के बीच ‘सीक्रेट मीटिंग’ ने महाराष्ट्र में मचाई हलचल, टेंशन में कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *