एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने पर भाजपाइ निकले जश्न मनाने

0

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर ;प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने पर भाजपाइयों ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में जश्न मनाया। पार्टी की जीत पर कार्यकर्ता और पधाधिकारी ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे। भाजपाई प्रत्याशियों के जीतने के बाद कानपुर दक्षिण और बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में जश्न मनाया गया। मिठाई वितरण के साथ आतिशबाजी कर होली खेली गई। नरेबाजी करते कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया गया।

सुबह से ही जोश में दिखे भाजपाई,

भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही जोश में थे। दरअसल सही शब्दों में कहें तो 7 तारीख को अंतिम चरण के चुनाव होने के बाद एग्जिट पोल सामने आने के बाद भाजपाइयों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था। आज सुबह जैसे ही मतगणना स्थल पर काउंटिंग शुरू हुई भाजपाई जश्न की तैयारी में जुट गए। दोपहर तक भाजपाइयों का आत्मविश्वास जीत की तरफ बढ़ गया था। शाम होने तक रिजल्ट आने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर अबीर गुलाल उछाल कर होली भी खेली।

ये भी पढें;यूपी के रुझानों में BJP की जीत के बाद मनोज तिवारी ने इस अंदाज में गाया गाना .

टोली बना कर बधाई देने निकले कार्यकर्ता,

मतगणना समाप्त होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देने का सिलसिला शुरू किया। अपनी विधानसभाओं में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की टोली बनाकर भाजपाई निकले। ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्र में निकले वोट देने वालों को बधाई दी गयी। रोक होने के बाद भी कुछ गए जुलूस की शक्ल में भी भाजपाई जीत का जश्न मनाते दिखाई दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed