OMG! लड़की को जन्म दिया ट्रांसजेंडर कपल ने ,जानें ट्रांसजेंडर की पूरी कहानी

0

Kerala Trans Couple: केरल का रहने वाला ट्रांस कपल माता-पिता बन गया है। ट्रांस कपल जिया पावल (लड़का से लड़की बना) और जाहद फाजिल (लड़की से लड़का बना) हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

न्यूज जंगल डेस्क :- केरल का रहने वाला ट्रांस कपल माता-पिता बन गया है। ट्रांस कपल जिया पावल (लड़का से लड़की बना) और जाहद फाजिल (लड़की से लड़का बना) हाल ही में सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हुए थे। बुधवार को लड़की से लड़का बने ट्रांस जाहद फाजिल ने कोझिकोड मेडिकल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल, ट्रांस कपल (trans couple) ने नवजात के लिंग का खुलासा नहीं किया है।

बच्चे के जन्म लेने के बाद जिया पावेल ने कहा, “जाहद और नवजात दोनों बिलकुल स्वस्थ हैं।” उन्होंने जानकारी दी कि सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए नवजात को जन्म बुधवार सुबह 9.30 बजे हुआ। उन्होंने ये भी बताया कि डिलीवरी के समय जाहद फाजिल (Jahad) का शुगर लेवल अधिक था।

मां बनने के बाद जाहद फाजिल ने कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन है। उन्होंने (Kerala Trans Couple) कहा कि जब हमारी फोटोज वायरल हुई तो कई लोगों ने ऐसे मैसेज मुझे भेजे थे जिससे मुझे तकलीफ हुई थी। हमारे बच्चे का जन्म उन लोगों का हमारा जवाब है। वहीं, जाहद फाजिल (Jahad) के साथी जिया पावल ने कहा कि मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने भी बच्चे के जन्म पर ट्रांसजेंडर कपल को बधाई दी। साथ ही उन्होंने ट्रांसजेंडर कपल से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा व्यक्त की। मंत्री ने कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में IMCH (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान) के अधीक्षक से भी बात की और जच्चा-बच्चा को मुफ्त में सभी आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

21 साल की जिया पावल और 23 साल की उनके पार्टनर जहाद की हाल ही में प्रेग्नेंसी शूट वाली फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिया एक डांसर हैं। बता दें कि सोशल मीडिया (social media) पर वायरल फोटो में जाहद बेबी बम्प के साथ प्रेग्नेंट नजर आ रहे थे। जाहद और जिया पावल पिछले तीन साल से एक साथ रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिया का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था जिसके बाद जेंडर चेंज कराकर वो महिला बन गई, जाहद का जन्म लड़की के रूप में हुआ था और जेंडर चेंज कराकर जाहद (Jahad) लड़का बन गया।

ये भी पढ़ें:-: बिग बॉस के घर में फिर भिड़ी अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी..

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *