NDTV: कंपनी से प्रणय रॉय व राधिका रॉय ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है पूरा मामला….

New Delhi Television Limited (NDTV) के अधिग्रहण के लिए Adani Group के ओपन ऑफर के बीच NDTV न्यूज चैनल के संस्थापक और मालिक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने प्रमोटर कंपनी RRPR Holding Private Limited….

Business Desk: New Delhi Television Limited (NDTV) के अधिग्रहण के लिए Adani Group के ओपन ऑफर के बीच NDTV न्यूज चैनल के संस्थापक और मालिक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने प्रमोटर कंपनी RRPR Holding Private Limited (RRPRH) के बोर्ड के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दे कि प्रणय रॉय NDTV के अध्यक्ष हैं और राधिका रॉय कार्यकारी निदेशक हैं। इसके बाद NDTV को खरीदने की अडानी समूह की कोशिश सफल होती नजर आ रही है। उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा लगभग दूर हो चुकी है। वही NDTV ने जानकारी दी है कि बोर्ड ने सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण को निदेशक मंडल में तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

Indian Express की खबर के अनुसार 23 अगस्त को गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी ग्रुप ने टेलीविजन चैनल NDTV Limited में 29.18 % हिस्सेदारी को खरीदा था। उसके बाद अडानी ग्रुप ने कंपनी में और 26 % की हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश शुरू की, जिससे कि वह अब NDTV के मैनेजमेंट पर पूरी तरह से अधिकार कर सके। इसके लिए अडानी ग्रुप ने SEBI के नियमों के हिसाब से एक खुली पेशकश शुरू की है। जिसके तहत 22 नवंबर को अडानी ग्रुप ने अपना ओपन ऑफर लॉन्च किया, जो 5 दिसंबर, 2022 तक खुला रहेगा। NDTV पर अडानी ग्रुप के अधिकार को रोकने के लिए प्रणव रॉय एक काउंटर ऑफर शुरू कर सकते थे, लेकिन इसके लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत होती। जिसका बंदोबस्त करना प्रणव रॉय के लिए शायद कठिन काम है।

NDTV के लिए कर्ज बना जंजाल
NDTV के मालिक प्रणव राय द्वारा लगभग 14 साल पहले लिया कर्ज गले की फांस बन गया है। वही इस कर्ज से कंपनी छुटकारा नहीं पा सकी। साल 2009 और 2010 में VCPL ने प्रणव रॉय के स्वामित्व वाली RRPR Holding Private Limited को 403.85 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था. इस कर्ज के बदले RRPR ने VCPL को वारंट जारी किया है। जिसने VCPL के कर्ज को RRPR में 99.9 % हिस्सेदारी में बदल देने का अधिकार दिया। उस समय अडानी ग्रुप इस पूरे मामले में कहीं भी नहीं था। RRPR को कर्ज देने के लिए VCPL ने मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Industries Limited के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक वेंचर्स से पैसा जुटाया था।

अडानी ग्रुप की अचानक हुई एंट्री
23 अगस्त को अडानी ग्रुप की सहायक कंपनी AMG Media Networks Limited ने VCPL को 113.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया। तब तक NDTV ने VCPL का कर्ज नहीं चुकाया था। उस समय NDTV Limited ने स्टॉक एक्सचेंजों से कहा था कि NDTV या इसके संस्थापक-प्रमोटरों के साथ किसी भी चर्चा के बिना CPL नोटिस दिया गया था। बता दे कि NDTV में रॉय परिवार की 32.36% हिस्सेदारी है, प्रणय रॉय की हिस्सेदारी 15.94% है, जबकि राधिका रॉय की 16.32% हिस्सेदारी है। वही अगर अडानी अपने ओपन ऑफर से 26 % हिस्सेदारी और खरीद लेता है, तो उसकी NDTV में कुल हिस्सेदारी 55.18 % हो जाएगी। जिससे वह NDTV के प्रबंधन पर कब्जा हासिल कर सकेंगे।

चैनल पर नियंत्रण के लिए अडानी समूह के पास और भी कई रास्ते है
अगर अडानी ग्रुप ओपन ऑफर से NDTV में 50 % की हिस्सेदारी हासिल करने में विफल रहता है, तो उनके पास और भी दूसरे संस्थागत निवेशकों से शेयर खरीदने का विकल्प भी है। अब प्रणय रॉय, राधिका रॉय और अडानी ग्रुप के अलावा NDTV का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर मॉरीशस में पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) LTS Investment Fund Limited है। जिसकी NDTV में 9.75% की हिस्सेदारी है। यह हिस्सेदारी इसने सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही में खरीदी थी। NDTV में अगला बड़ा FPI शेयरहोल्डर मॉरीशस स्थित विकास इंडिया EIF I फंड है, जिसकी NDTV में 4.42% की हिस्सेदारी है, जिसे उसने सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में हासिल किया था। वही NDTV के दूसरे प्रमुख शरहोल्डर्स में GRD सिक्योरिटीज (2.82%), आदेश ब्रोकिंग हाउस (1.5%), ड्रोलिया एजेंसियां (1.48%) और कन्फर्म रियलबिल्ड (1.33%) शामिल है।

यह भी पढ़ें: Reserve Bank of India: बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में किये बदलाव, अब ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *