BJP : 2024 चुनाव का मास्टर प्लान,हारी हुई सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों की लगायी ड्यूटी

2019 के लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने और सहयोगी दलों ने 64 सीटें अपने नाम की थी। लोकसभा उपचुनाव में आज़म और रामपुर सीट जीतने के बाद अब उनके पास 66 सीटें हैं। 14 सीटों पर लाभार्थियों से संवाद की योजना तैयार की जा रही है

News Jungal Political Desk :  भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। उत्तर प्रदेश में हारी हुई 14 सीटों के लिए बीजेपी ने मास्टर  प्लान तैयार कर चुकी है। हारी हुई 14 सभी सीटों को जीतने के लिए अमित शाह और जेपी नड्डा ने खुद जिम्मेदारी सँभाल ली है। 14 हारी हुई सीटों पर बूथ स्तर पर एक महिला एक पुरुष की भारतीय जनता पार्टी ने ज़िम्मेदारी दी गई है । ये घर घर जाकर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के फ़ायदे को बताएँगे।

उत्तर प्रदेश में हारी हुई 14 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी लाभार्थियों के ज़रिए हर बूथ तक पहुँचने के लिए अपनी ज़मीन तैयार करने में जुट गई है। बीजेपी ने पहली बार मंडल और बूथ स्तर पर एक पुरुष और एक महिला की टीम लगायी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने दो दो केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी लगायी है। ग़ाज़ीपुर ,घोसी ,नगीना, सहारनपुर बिजनौर ,अमरोहा ,श्रावस्ती ,अम्बेडकर नगर ,लालगंज ,जौनपुर ,मैनपुरी ,मुरादाबाद ,सँभल और रायबरेली की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की नज़र इस बार जीत पर है। अमित शाह और JP नड्डा ने हारी हुई सीटों को जिताने की ज़िम्मेदारी सँभाली हुई है। अमित शाह और JP नड्डा एक एक सीट पर ख़ुद रैली करेंगे। 20 जनवरी को जौनपुर और ग़ाज़ीपुर से रैली की शुरुआत होगी। अमित शाह 26, 27,30 जनवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- सांसद संतोख सिंह चौधरी का भारत जोड़ो यात्रा में दिल का दौरा पड़ने से निधन,…रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *