Kisan Diwas : Akhilesh डिम्पल यादव ने पूर्व PM चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि,शिवपाल यादव ने भी किया नमन !

0

राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसंबर को मनाया जाता है। आप जानते हैं भारत देश एक कृषि प्रधान देश है, जहां 70 प्रतिशत आबादी आज भी किसानी पर निर्भर है ।

National Farmer Day 2022 Speech

न्यूज जंगल डेस्क :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 120वीं जयंती है। देश में लोगों के द्वारा चौधरी चरण सिंह को याद करके श्रद्धांजलि दी जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव व चाचा शिवपाल यादव के साथ हेंवरा डिग्री कॉलेज में मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

न्यूज जंगल डेस्क :- आपको बताते चलें की किसान को आम इंसान नहीं कहा जा सकता है। ज्यादातर आदमी पेट भरने के लिए काम करते हैं, लेकिन किसान पेट भरने के साथ साथ पेट भराने का भी काम करता है। चाहे सर्दी की ठिठुरन हो या तपतमी धूप, हर मौसम में किसान खेती करता है। देखा जाए हम कहीं भी रहें हमें किसानों को धन्यवाद कहना चाहिए, क्योंकि उनके कर्तव्यों की वजह से देश के हर कोने में अनाज पहुंच पाता है ओर हम व हमारा परिवार तीन टाइम का खाना खा पाता है।

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने श्रद्धांजलि देकर कहा कि चौधरी चरण सिंह आज भी हम सभी के दिलों में जिंदा हैं। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज सैफई में कार्यक्रम आयोजित होगा। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और डिंपल यादव मौजूद रहेंगी। साथ ही साथ तमाम पार्टी कार्यकर्ता भी इस सभा का हिस्सा रहेंगे।

यह विशेष दिन किसानों का मसीहा कहे जाने वाले देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने किसानों के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। इस दिन हमें किसानों की कड़ी मेहनत को भुलाना नहीं चाहिए

 किसानों के मसीहा व देश के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 तक देश की सेवा की। उन्होंने किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं और किसानों और उनकी समस्याओं पर किताबें लिखीं। देश के किसानों के जीवन में सुधार लाने के लिए सरकार ने 2001 में चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें:Kanpur: शहर में बना UP का पहला बोट क्लब, जाने आप किस दिन से उठा सकेंगे इसका आनंद

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *