Kartik Aaryan ने साइन की आशिकी 3, अब इंटेंस लवर बॉय के रूप में नजर आएंगे एक्टर

0

बॉलीवुड एक्टर Kartik Aaryan आज कल सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली तीन फिल्मो में से कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ भी

न्यूज जंगल डेस्क: बॉलीवुड एक्टर Kartik Aaryan आज कल सुर्खियों में बने हुए हैं। इस साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली तीन फिल्मो में से कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ भी एक है, जिसमें एक्टर के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में थी। कार्तिक आर्यन ने इन दिनों कई बड़ी फिल्में साइन की हैं। जिसके बाद अब उन्होंने फिल्म ‘आशिकी 3’ साइन की है। जिसमे अब एक्टर एक इंटेंस लवर बॉय के किरदार में नजर आएंगे।

अब कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक आशिकी की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने अनुराग बासू की फिल्म ‘आशिकी 3’ साइन की है। इसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके कैप्शन में वह लिखते है कि ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम। #Aashiqui3। ये दिल दहलाने वाली होने वाली है। बासु दा के साथ मेरी पहली फिल्म।’

आपको बता दे कि आशिकी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में थे। खास बात तो ये थी कि इनके किरदार के नाम भी इनके असल नाम पर ही रखे गए थे। वहीं ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म व इस फिल्मो के गानो को काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ेChup Revenge of the Artist: सनी देओल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, नए अवतार में नजर आएगें एक्टर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *