यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, लंबे समय से थे बीमार

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन हो गया है. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शुक्रवार की देर शाम उनके निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों में मायूसी छाई हुई है. हाथरस जिले की सादाबाद सीट से 5 बार विधायक बनने वाले रामवीर उपाध्याय को इस बार का सामना करना पड़ा था.

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर : रामवीर उपाध्याय का जन्म 1 अगस्त 1957 को हुआ था. रामवीर उपाध्याय हाथरस सहित पूरे प्रदेश में ब्राह्मण नेता के रूम में जाने जाते थे. और रामवीर उपाध्याय 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 में लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने थे वह बसपा सरकार में 4 बार कैबिनेट मंत्री रहे थे. रामवीर उपाध्याय का बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दबदबा रहता था. रामवीर उपाध्याय ने हाथरस जिले की तीनों विधानसभाओं से चुनाव लड़ा था और जीते थे. वह हाथरस सदर सीट से लगातार 3 बार विधायक चुने गए और उसके बाद 2012 में सिकन्दराराऊ से विधायक चुने गए. वहीं, वह 2017 में सादाबाद विधानसभा से विधायक चुने गए. साल 2022 में उन्होंने भाजपा से चुनाव भी लड़ा था, मगर खराब स्वास्थ्य के कारण वह पूरे चुनाव में सिर्फ एक दिन प्रचार करने आये थे. और इसकी वजह से रामवीर उपाध्याय को लोकदल के उमीदवार प्रदीप उर्फ गुड्डू ने करीब 6000 वोटों से चुनाव हराया था.

रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार राजनीति में था

रामवीर उपाध्याय का पूरा परिवार राजनीति में रहा है. और रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय वर्तमान में हाथरस से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और वह एक बार आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद भी रह चुकी है रामवीर उपाध्याय के भाई विनोद उपाध्याय भी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं. एक भाई मुकुल उपाध्याय पूर्व विधायक व पूर्व एमएलसी रहे हैं और एक भाई रामेश्वर उपाध्याय ब्लॉक प्रमुख मुरसान हैं. वहीं रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरांग उपाध्याय भी भाजपा में सक्रिय युवा नेता हैं. और इस तरह से रामवीर का पूरा परिवार भाजपा में है.

काफी समय से चल रहे थे वह बीमार

रामवीर उपाध्याय काफी समय से बीमार थे. आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में उनका शुक्रवार की रात 10 बजे निधन हो गया है . रामवीर के निधन की जानकारी मिलते ही हाथरस में शोक का माहौल छा गया और रामवीर के परिजनों व समर्थक आगरा उनके आवास पर पहुंच गए. और रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव रानू पंडित ने जानकारी दी है कि रामवीर उपाध्याय की अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे आगरा स्थित उनके आवास से निकलकर 12 बजे हाथरस में लेवर कॉलोनी पार्क में अंतिम दर्शन के लिए निकलेगी . उसके बाद शाम 4 बजे उनके पैतृक गांव बामौली मे अंतिम संस्कार किरा जाएगा.

यह भी पढ़े – ट्विटर को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर, एडिट हो जाएगा ट्वीट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *