Fifa World Cup 2022: एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ हुआ रिलीज, डांस करते नजर आई नोरा…

फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट Fifa World Cup 20 नवंबर से शुरू होने वाला है। वही हाल ही में Fifa World Cup 2022 का एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ रिलीज किया गया है। इस गाने में….

फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट Fifa World Cup 20 नवंबर से शुरू होने वाला है। वही हाल ही में Fifa World Cup 2022 का एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ रिलीज किया गया है। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी डांस करती नजर आ रही हैं।

आपको बता दे की फुटबॉल टूर्नामेंट Fifa World Cup 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। वही इसकी मेजबानी एशियाई देश कतर कर रहा है। इसी बीच फीफा ने वर्ल्ड कप के लिए अपना एन्थम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ भी रिलीज कर दिया है। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही भी डांस करती नजर आ रही हैं। फीफा ने इसके वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर शेयर किया है। इसके पहले जेनिफर लोपेज और शकीरा भी Fifa World Cup में परफॉर्म कर चुकी हैं।

नोरा फतेही इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आयेंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रही हैं उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है। नोरा Fifa के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों ही सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में हिंदी के लोकप्रिय गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ेफिल्म ‘प्रजातंत्र’ का ट्रेलर रिलीज, रितेश और काजल की जोड़ी को पसंद कर रहे फैंस….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *