चकेरी और कल्याणपुर थाने में महिला उत्पीड़न के फर्जी मामले किए जा रहे दर्ज
न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर कानपुर के 2 थानों में महिला उत्पीड़न के फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में सरकार के उलट काम कर रही है। गुरुवार को देर शाम तक सर्किट हाउस में चली जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला और पूनम कपूर ने लगाए हैं। उन्होंने पुलिस का जमकर फटकार लगाई है।
एडिशनल डीसीपी से मांगी रिपोर्ट
राज्य महिला आयोग की दोनों सदस्य गुरुवार को सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की समीक्षा कर रही थीं। समीक्षा के बाद पूनम कपूर ने बताया कि 17 महिलाएं शिकायत लेकर आई। उन्होंने बताया कि चकेरी और कल्याणपुर थाने में महिला उत्पीड़न के फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी शिवा जी शुक्ला से अपना विरोध दर्ज करा दिया है और मामले में रिपोर्ट मांगी है।
इन मामलों में आई शिकायत
फर्जी मामले से जुड़े पहले मामले में चकेरी के मंगला विहार निवासी पीड़ित परिवार ने बताया कि होली पर इलाके में रहने वाले ललित सिंह, अनुराग सिंह, धनजय सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर नशेबाजी कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उनकी बहन से मारपीट व छेड़खानी की थी, मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद आरोपियों ने भी झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
दूसरा मामला रायपुरवा निवासी कांती गौतम से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि नवम्बर 2019 में अपनी बहन के बेटी की शादी कल्याणपुर में रहने वाली युवती से कराई थी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद बहन की बहू ने उन पर उनके भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
ये भी देखे: यूपीःआज मुख्तार अंसारी का पेट्रोल पंप हुआ सीज,देखें रिपोर्ट
शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
सदस्य पूनम कपूर ने बताया कि कल्याणपुर और चकेरी थानों से जुड़े कई फर्जी मामले में मेरे पास आए हैं। महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस पीड़ितों के खिलाफ ही मामले दर्ज कर रही है। कुछ मामलों को चकेरी थाना प्रभारी मधुर मिश्रा और कल्याणपुर थाना प्रभारी वीर सिंह को कई फोन किए। लेकिन दोनों प्रभारी फोन तक नहीं उठाते हैं। दोनों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।