कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

0

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

 न्यूज जंगल डेस्क कानपुर : कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। पार्टी के असंतुष्ट गुट के नेता शशि थरूर पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है । दिग्विजय ने गुरुवार को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के दफ्तर में जाकर नामांकन पत्र के दस सेट लिए। नामांकन पत्र लेने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह नामांकन पत्र लेने आए हैं। हो सके तो शुक्रवार को नामांकन करूंगा। यह सवाल किए जाने पर क्या वह पार्टी नेतृत्व की तरफ से पर्चा भर रहे हैं? दिग्विजय सिंह ने इनकार करते हुए कहा कि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। यह पूछे जाने कि क्या वह यह सब संदेश देने के लिए कर रहे हैं तो सिंह ने कहा, आप लोग मुझे गंभीरता से क्यों नहीं लेते? वहीं, आज ही शशि थरूर के भी नामांकन करने की संभावना है।

खड़गे दोपहर के करीब नामांकन पत्र करेंगे दाखिल!

प्रमोद तिवारी ने संकेत दिया कि इस पर आम सहमति बन सकती है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी के शीर्ष पद पर कौन काबिज होगा। उन्होंने बताया कि खड़गे दोपहर के करीब अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। तिवारी ने कहा कि खड़गे पार्टी में सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और वह दलित नेता भी हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने का शुक्रवार को आखिरी दिन है।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय

दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तीन बातों पर समझौता नहीं करता। पहला गरीब, दलित और आदिवासी के हित। इसके अलावा सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष। तीसरा विषय यह है कि मैं गांधी-नेहरू परिवार के प्रति वफादार हूं। दिग्विजय ने कहा, ‘मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और कहा कि अगर आप फॉर्म भर रहे हैं तो मैं आपके साथ हूं। मैंने साफ कहा कि आपके खिलाफ लड़ने की मैं सोच भी नहीं सकता हूं। इसलिए मैंने अब तय किया है कि उनका प्रस्तावक बनूंगा।’

यह भी पढ़े: मशहूर अभिनेता महमूद की जयंती पर आइये जानते है उनकी फिल्मों के बारे में.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *