Dhanteras Special: आइए जानते है धनतेरस पर झाड़ू से जुड़े कुछ अचूक उपायों के बारे में….

0

दिवाली के पंचमहापर्व जिसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। धनतेरस के दिन कई तरह की चीजों की खरीदना बहुत शुभ और सौभाग्यदायक माना गया है। वैसे तो आप धनतेरस पर…..

दिवाली के पंचमहापर्व जिसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। धनतेरस के दिन कई तरह की चीजों की खरीदना बहुत शुभ और सौभाग्यदायक माना गया है। वैसे तो आप धनतेरस पर कोई भी मनचाही चीज खरीद सकते हैं, लेकिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष रूप से झाड़ू खरीदा जाता है।

बता दे कि हिंदू धर्म में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदना बेहद शुभ माना गया है। वही धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर की दरिद्रता दूर होती है और घर में खुशियां आती हैं। जिस झाड़ू का अक्सर हम इस्तेमाल करते हैं, आइए उसके कुछ अचूक उपायों के बारे में जानते हैं….

  1. धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर किसी मंदिर या अपने पूजा घर में रखने से अपकी अर्थिक समस्या दूर होगी और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा।
  2. धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने के बाद पुरानी झाड़ू को फेंकना नहीं चाहिए। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन पुरानी झाड़ू घर से बाहर फेंक देने पर घर की लक्ष्मी भी चली जाती है।
  3. हिंदू मान्यताओं के हिसाब से धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के बाद इसका इस्तेमाल दिवाली के दिन करना चाहिए। इससे घर में सदा धन-धान्य भरा रहता है।
  4. मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू के साथ पुरानी झाड़ू की भी सिंदूर, कुमकुम और अक्षत आदि से पूजा करनी चाहिए।
  5. वास्तु के अनुसार धन की प्रतीक मानी जाने वाली झाडू को हमेशा घर के किसी कोने में छिपा कर रखना चाहिए।
  6. ऐसी मान्यता है कि घर में झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए और न ही टूटी झाड़ू का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु में बड़ा दोष माना गया है।
  7. वास्तु के अनुसार शाम को घर में झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। मन जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नराज हो जाती है, इसलिए प्रयास करें कि शाम या सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं।

यह भी पढ़े: प्रदीप सरकार कि फिल्म में थिएटर आर्टिस्ट ‘बिनोदिनी दासी’ बनेंगी Kangana Ranaut

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *