दिल्ली नगर निगम चुनाव संचालन के लिए कांग्रेस ने बनाईं समितियां, जगदीश टाइटलर को बनाया सदस्य, BJP ने जताया विरोध

0

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को दिल्ली में इन समितियों के प्रभारियों के नामों की घोषणा की।

न्यूज जंगल डेस्क :–अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए कई तरह की समितियां बनाई हैं। इन समितियों के सदस्यों और प्रभारी के नाम भी तय कर दिए गये हैं। आपको बता दें कि प्रदेश चुनाव कमेटी में जगदीश टाइटलर को भी सदस्य बनाया गया है, जगदीश टाइटलर (1984) के सिख विरोधी दंगों में आरोपी रहे हैं। और तब से वह राजनीतिक गतिविधियों से बाहर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने (1984) के दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर को दिल्ली नगरपालिका चुनावों के लिए अपनी समिति में शामिल करने पर कांग्रेस (Congress) की आलोचना की है। पार्टी ने इसका विरोध करते हुए? उनको हटाने की मांग की है।

प्रदेश चुनाव समिति के अलावा कैंपेन समिति, समन्वय समिति, चुनाव घोषणा पत्र समिति, मीडिया समिति, पब्लिसिटी समिति तथा डिजिटल और सोशल मीडिया समिति का गठन किया गया है। एमसीडी चुनाव 2022 के लिए प्रदेश चुनाव (state election) समिति में दिल्ली कांग्रेस (Congress)अध्यक्ष अनिल चौधरी और एआईसीसी (AICC) महासचिव अनिल माकन सहित 40 सदस्य हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होंगे और नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभी तक दिल्ली नगर निगम तीन हिस्सों उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC), पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) में बंटा था। इस साल इनको मिलाकर एक कर दिया गया। दिल्ली नगर निगम (MCD) में कुल 250 वार्ड हैं। अब तक दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) में भाजपा का राज था। इस बार आम आदमी पार्टी भाजपा को चुनौती देते हुए उसको सत्ता से बाहर करने के लिए जोरशोर से लगी हुई है।

आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस (Congress) पार्टी भी इस चुनाव में हिस्सा ले रही है। पार्टी ने एमसीडी चुनाव में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए कई तरह की कमेटियों और समन्वय समितियों का गठन किया है। इनके प्रभारी और सदस्यों के नाम भी घोषित कर दिये गये हैं।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषित किए प्रभारियों के नाम, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को दिल्ली में इन समितियों के प्रभारियों के नामों की घोषणा की। इसमें कैंपेन कमेटी के प्रभारी सुभाष चोपड़ा को बनाया गया है। दरअसल बता दें कि समन्वय समिति के लिए देवेंदर यादव, घोषणा पत्र के लिए हारून यूसुफ, मीडिया कमेटी के लिए अनिल भारद्वाज, पब्लिसिटी कमेटी के लिए हरिशंकर गुप्ता तथा डिजिटल (digital) और सोशल मीडिया (social media) कमेटी के लिए जिम्मेदारी दुर्गेश कुमार को दी गई है।

ये भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करेंगी बेटी रोहिणी, जल्द ही सिंगापुर जाएंगे RJD सुप्रीमो

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed