चंद्रयान-3 की सफलता से बौखलाया चीनी वैज्ञानिक, चांद पर भेजेगा मानवरहित यान

 भारत के चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब चीन ने भी अपने प्रोजेक्ट को लेकर कमर कस ली है। अजरबैजान के बाकू में 74वीं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री कांग्रेस में चीन ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई है। सभी सहयोगियों का स्वागत किया है।

News jungal desk :- चांद पर भारत के चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब चीन ने भी अपना मिशन तेज कर दिया है। और अजरबैजान के बाकू में 74वीं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री कांग्रेस में चीन ने अपने मिशन को लेकर बड़ी बातें कही हैं। और चीन ने अपने चांग ई-8 मिशन को लेकर सहयोगी देशों का आभार जताया है। और चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने बोला कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर स्थायी निवास स्थापित करने के मिशन की समय सीमा काफी निकट है। वह अपनी मिशन स्तरीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों का आभार व्यक्त करता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदार जल्द अपने अंतरिक्ष यान को लॉन्च कर सकते हैं।

2020 में भी भेजा गया था चांग ई-5 मानवरहित विमान

चीनी चंद्रमा की सतह का पता लगा सकते हैं। यान से यान में आसानी से कम्यूनिकेशन कर सकते हैं। चीनी अंतरिक्ष यान सतह पर उतरने के बाद अपने आपको स्वयं मॉड्यूल कर सकते हैं। और इच्छुक सहयोगियों से मिशन में सहयोग के लिए चीन ने 31 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं। चांग ई-8 मिशन के बारे में बताया गया है कि यह चांग ई-7 को फॉलो करते हुए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर संसाधनों की खोज करेगा।

2030 तक चीन का सपना है कि अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) का निर्माण कर दिया जाए। 2020 में भी चीन ने चांग ई-5 मानवरहित विमान भेजा था। जिसने मिट्टी ने नमूने लिए थे। चीन का लक्ष्य 2030 तक चांद पर अपने अंतरिक्ष यात्री उतारने का है। माना जा रहा है कि चीन भारत के चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इस उपलब्धि को भुना नहीं पा रहा है। जिसके जवाब में अपना मिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Read also :- उन्नाव : गरीब छात्रों के लिए नि:शुल्क सुविधा, बच्चों के लिए लगती है गुरुजी क्लासेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *