CM Dhami: : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अहमदाबाद, स्थानीय लोगों से की बातचीत…

0

अहमदाबाद दोरे पर पहुंचे सीएम धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना। सीएम ने यहां  साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण भी किया।

News jungal desk: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे है। जिसके बाद बुधवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले और साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आपको बता दे कि देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार भी मिले हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और इसके साथ ही उन्हे देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

Read also: संगमरमर से बनेगा राम लला का सिंहासन, 8 फीट होगी ऊंचाई, कब विराजेंगे प्रभु श्रीराम, आ गया लेटेस्‍ट अपडेट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed