कैंट पुल : दिन भर चली खींचतान के देर बाद शाम खोल दिया गया पुल

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर : डीएम के निर्देशों के बावजूद कैंट ओवरब्रिज को बैरिकेड बंद कर बंद कर दिया। जबकि 11 मार्च को डीएम ने इसे जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार शाम को दैनिक भास्कर की खबर का संज्ञान लेकर डीएम नेहा शर्मा ने तत्काल पुल को जनता के लिए खुलवाया। पुल की खुलने की जानकारी न होने पर ट्रैफिक ज्यादा नहीं रहा। पुल का लोकार्पण कार्यक्रम बाद में आयोजित होगा। 7 साल बाद ये पुल बनकर तैयार हुआ है।

अधिकारियों ने कर दी थी बैरिकेडिंग

डीएम नेहा शर्मा ने 4 दिन पहले निरीक्षण कर 11 मार्च को पुल शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर अधिकारियों ने हामी भी भरी थी। 11 मार्च को सुबह लोगों ने बैरिकेड हटाकर आना-जाना शुरू कर दिया। लेकिन अधिकारियों ने पुल पर बैरिकेड कर बंद कर दिया।

सड़क बनाने का काम हुआ पूरा
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर केएन ओझा ने बताया कि पुल की रोड बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। लाइटिंग का काम किया जाना है। पुल को अभी कई कारणों से बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि डीएम साहब चाहे तो खुलवा लें। वहीं इस मामले में डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि पुल पर यातायात शुरू करने में क्या दिक्कतें आ रही हैं। इसका जवाब लिया जाएगा।

पुल शुरू न होने से नाराजगी
11 मार्च से पुल शुरू होने को लेकर लोग बेहद खुश थे। क्योंकि उन्हें शुक्लागंज, उन्नाव और लखनऊ जाने के लिए काफी घूमकर जाना पड़ता है। जाम में भी फंसना पड़ता है। बता दें कि ओवरब्रिज झाड़ीबाबा चौराहे से शुरू होकर छावनी परिषद कार्यालय से पहले ही उतरता है। वहीं पुल न शुरू होने से लोगों ने नाराजगी जताई है।

44.31 करोड़ रुपए लागत से बना
झाड़ी बाबा ओवरब्रिज का निर्माण साल 2014 में शुरू हुआ था। इसके बाद इसके निर्माण में तमाम अवरोध आते रहे। करीब 44.31 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ओवर​ब्रिज से कानपुर और शुक्लागंज से लेकर उन्नाव जाने वाले लोगों को अब जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं सफर में अब काफी कम वक्त लगेगा।

ये भी पढ़ेंघाटमपुर : ट्राला का टायर अचानक फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारते हुए खाई में गिरा

लोगों को होगी सुविधा
पुराना गंगा पुल के बंद होने के बाद लोगों को शुक्लागंज रोजाना आने-जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस पुल के शुरू होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि ये पुल नवंबर में शुरू किया जाना था, लेकिन अब मार्च में शुरू करने की तैयारी की गई है। सेतु निर्माण निगम ने इस पुल को तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *