2023 की शानदार शुरुआत, लखनऊ हवाई अड्डे पर जनवरी में यात्रियों की आवाजाही में 100% से अधिक की वृद्धि

0

News Jungal desk: उत्तर प्रदेश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा होने के चलते , लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएसआईए) ने जनवरी 2023 में लगभग 5.25 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई है। लखनऊ एयरपोर्ट से पहले महीने में 4.53 लाख घरेलू यात्री domestic passenger और 72,366 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने आवाजाही की। यात्री यातायात में वृद्धि सीसीएसआईए के ‘यात्री पहले’ दृष्टिकोण का नतीजा है।

सीसीएसआईए के प्रवक्ता ने कहा, “लखनऊ हवाई अड्डा अपने यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ यात्रीयों को सुरक्षित, कुशल और उत्कृष्ट सेवा के साथ विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने का नीरंतर प्रयास करता रहता हैं।”गेटवे टू गुडनेस” के लक्ष्य के साथ, सीसीएसआईए यात्रियों को लखनऊ में एक सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

लखनऊ एयरपोर्ट ने जनवरी 2023 में 3,751 उड़ानों में लगभग 5.25 लाख यात्रियों की मेजबानी की है, जो जनवरी 2022 की तुलना में 42% अधिक है। कुल यात्रियों की आवाजाही में 86% घरेलू यात्री और शेष 14% में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही हुई। 3,751 उड़ानों में लगभग 17,000 यात्रियों के औसत आने के साथ, लखनऊ हवाईअड्डे को उम्मीद है कि यह वृद्धि लगातार बनी रहेगी और यात्रियों की संख्या लगातार बढेगी।

Read also:Chetan Sharma Resign: खिलाड़ियों पर विवादित खुलासे के बाद चेतन शर्मा ने चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed